Advertisement

'19 तारीख को एयर इंडिया की फ्लाइट मत लेना' खालिस्तानी आतंकी पन्नून ने फिर दी धमकी

Gurupwant Singh Pannun: 19 नवंबर को भारत में क्रिकेट वर्ल्ड कप का फाइनल होना है और इसी दिन के लिए गुरुपवंत सिंह पन्नून ने धमकी दी है.

'19 तारीख को एयर इंडिया की फ्लाइट मत लेना' खालिस्तानी आतंकी पन्नून ने फिर दी धमकी

Gurupwant Singh Pannun

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: विदेश में छिपकर बैठे खालिस्तानी आतंकी गुरुपवंत सिंह पन्नून ने एक बार फिर से भारत को धमकी दी है. पन्नून ने सोशल मीडिया पर पन्नून ने एक वीडियो जारी किया है. इस वीडियो में पन्नून ने कहा है कि 19 नवंबर को एयर इंडिया की फ्लाइट से यात्रा न करें क्योंकि ऐसा करने वालों की जान को खतरा होगा. बता दें कि 19 नवंबर को ही भारत में क्रिकेट वर्ल्ड कप 2023 का फाइनल मैच खेला जाना है. उसने यह भी दावा किया है कि 19 नवंबर को दिल्ली की इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट बंद होगा और इसका नाम भी बदल दिया जाएगा.

पन्नून सिख फॉर जस्टिस नाम के प्रतिबंधित संगठन का मुखिया रह चुका है. वह बार-बार वीडियो जारी करके धमकी देता रहता है और लोगों को उकसाने की कोशिश करता है. 10 अक्टूबर को भी उसने पीएम मोदी को धमकी दी थी ताकि भारत में भी इजरायल और हमास के युद्ध जैसी अशांति फैले. तब उसने कहा था कि पंजाब से फिलिस्तीन तक अवैध कब्जे वाले लोग कड़ी प्रतिक्रिया देंगे.

यह भी पढ़ें- भीषण तबाही, मलबों में दबी लाशें, 154 मरे, नेपाल में भूकंप ने मचाया तांडव

पन्नून ने क्या कहा?
इस बार के वीडियो में पन्नून ने कहा है, 'हम सिख लोगों से कह रहे हैं कि वे 19  नवंबर को एयर इंडिया की फ्लाइट से यात्रा न करें. उस दिन वैश्विक नाकाबंदी होगी इसलिए फ्लाइट न लें वरना आपकी जान खतरे में पड़ सकती है.' उन्होंने IGI एयरपोर्ट बंद करने और उसका नाम बदलने की भी धमकी दी है. बता दें भारत से फरार आतंकी पन्नू के खिलाफ दर्जनों केस दर्ज हैं.

यह भी पढ़ें- लाखों अफगानियों को देश छोड़ने पर मजबूर कर रहा है पाकिस्तान, जानिए वजह

पंजाब में पैदा हुए पन्नून के खिलाफ भारत में मौजूदा समय में 16 मुकदमे चल रहे हैं. इसमें UAPA के कुल 9 मुकदमे हैं. कनाडा में बसा पन्नून लगातार लोगं को धमकी देता रहता है. साल 2020 में भारत ने उसे आतंकी घोषित कर दिया था.

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगल, फ़ेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement