Advertisement

Israel Serial Blast: पेजर अटैक के बाद बम धमाकों से दहला इजराइल, तीन खड़ी बसों पर सिलसिलेवार ब्लास्ट

Israel Serial Blast: लगातार एक के बाद एक बम धामाकों से इजराइल सहम उठा है. यहां पांच बसों में टाइम बम फिट किए गए थे. इन पाचं में तीन बसों में जोरदार ब्लास्ट हुआ वहीं दो को समय रहते निष्क्रिय कर दिया गया.

Latest News
Israel Serial Blast: पेजर अटैक के बाद बम धमाकों से दहला इजराइल, तीन खड़ी बसों पर सिलसिलेवार ब्लास्ट

israel serial blast

Add DNA as a Preferred Source

Israel Serial Blast: मध्य इजराइल के तेल अवीव में तीन सिलसिलेवार बम ब्लास्ट ने चारों तरफ दहशत फैला दी है. तीन खड़ी हुई अलग-अलग बसों पर सिलसिलेवार जोरदार धमाके हुए. पुलिस अधिकारियों को शक है कि ये आतंकवादी हमला है. ये विस्फोट ऐसे समय हुआ जब युद्धविराम समझौते के तहत हमास की तरफ से गाजा से चार बंधकों के शव वापस करने के बाद इजराइल पहले से ही दुखी था.
इस हमले में फिलहाल किसी के भी घायल होने की खबर नहीं है. 

अन्य दो बसों में भी पाया गया है विस्फोटक
पुलिस प्रवक्ता एएसआई अहरोनी ने जानकारी दी है कि दो अन्य बसों में विस्फोटक पाया गया है पर उनमें धमाका नहीं हुआ. पुलिस टीम ने ये भी खुलासा किया है कि ये पांचों बम एक जैसे थे और सभी टाइमर से लैस थे. इन दोनों बसों में मौजूद बमों को बिना फटे ही बम दस्तों ने निस्क्रिय कर दिया था. इस हादसे पर शहर की मेयर त्जविका ब्रॉट ने कहा कि यह एक चमत्कार हैं कि किसी को चोट नहीं आई. वहीं बस कंपनी ने सभी बस चालको को रुकने और जांच के  आदेश दिए हैं. 

जांच एजेंसी संभाल रही जिम्मा
जब सभी बसों की जांच हो गई और वह सुरक्षित पाई गई तो फिर उन्हें वापस अपने रूट पर भेज दिया गया. दूसरी तरफ इजराइली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के कार्यालय ने इस घटना पर कहा है कि वह अपने सैन्य सचिव से अपडेट ले रहे हैं और घटनाओं पर नजर रख रहे हैं. पुलिस ने कहा कि शिन बेट आंतरिक सुरक्षा एजेंसी जांच का जिम्मा संभाल रही हैं. 

यह भी पढ़ें- पहली ही कैबिनेट बैठक में BJP ने लिया वो फैसला, जिस पर केजरीवाल रोक लगाकर बैठे थे

एक या फिर कई लोग हैं शामिल
वहीं पुलिस का कहना है कि हमें ये निर्धारित करने की जरूरत है कि ये सभी बम किसी एक संदिग्ध ने या फिर अलग-अलग लोगों ने लगाए हैं. पुलिस प्रवक्ता ने कहा कि गुरुवार को इस्तेमाल किए गए विस्फोटक वेस्ट बैंक में इस्तेमाल किए गए विस्फोटकों से मेल खाते हैं, लेकिन उन्होंने विस्तार से बताने से इनकार कर दिया. 

ख़बर की और जानकारी के लिए डाउनलोड करें DNA App, अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें  हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement