Advertisement

Gaza Ceasefire: ‘सीजफायर तभी लागू होगा जब..’ इजरायल ने हमास के आगे रख दी शर्त, जानिए कहां फंसा मामला

इजरायल के पीएम बेंजामिन नेतन्याहू की ओर से कहा गया है कि हमास को इस समझौते के नियमों को पहले लागू करना होगा. यानी बंधकों की रिहाई वाली सूची हमास को पहले इजरायल को देनी होगी. आइए जानते हैं पूरी बात.

Latest News
Gaza Ceasefire: ‘सीजफायर तभी लागू होगा जब..’ इजरायल ने हमास के आगे रख दी शर्त, जानिए कहां फंसा मामला

Benjamin Netanyahu

Add DNA as a Preferred Source

इजरायल और हमास के दरम्यान गाजा में जारी संघर्ष को लेकर एक युद्ध विराम समझौता किया गया था. ये समझौता कतर के मध्यस्थता में कराया गया. इसके तहत रविवार यानी आज से संघर्ष को रोकने की बात कही गई थी. वहीं अब इजरायल की तरफ से इस युद्ध विराम को लागू करने के लिए शर्त दे दी गई है. इस शर्त में इजरायल के पीएम बेंजामिन नेतन्याहू की ओर से कहा गया है कि हमास को इस समझौते के नियमों को पहले लागू करना होगा. यानी बंधकों की रिहाई वाली सूची हमास को पहले इजरायल को देनी होगी, यदि वो ऐसा नहीं करता है तो आगे की कार्रवाई के लिए वो स्वयं जिम्मेवार होगा.

बेंजामिन नेतन्याहू ने कही ये बात
इजरायल के पीएम बेंजामिन नेतन्याहू की ओर से इसको लेकर सोशल मीडिया मंच एक्स पर पोस्ट की गई है. आपको बताते चलें कि युद्ध विराम के प्रावधानों के तहत आज सुबह 8 बजे से ही इसे अमल में लाया जाना था, लेकिन इजरायल के पीएम की ओर से किए गए ताजा पोस्ट की वजह हालात अब अस्पष्ट हो गए हैं.  वहीं कतर के विदेश मंत्री की ओर से युद्ध विराम को लेकर पोस्ट की गई थी. कतर के विदेश मंत्री हैं माजिद अल-अंसारी. उन्होंने सोशल मीडिया पर युद्ध विराम के लिए मशवरा देते हुए लिखा कि सभी को सतर्क रहने की आवश्यकता है और ऑफिशियल्स को निर्देशों को लेकर प्रतीक्षा करना चाहिए.

हॉस्टेज की रिहाई का प्रावधान
आपको बता दें कि युद्धविराम समझौते के प्रावधान के अंतर्गत कहा गया था कि हमास की ओर से आने वाले 6 हफ्ते के भीतर 33 हॉस्टेज को छोड़ा जाएगा, वहीं इजरायल भी सैकड़ों फिलिस्तीनियों को रिहा करेगा.

ख़बर की और जानकारी के लिए डाउनलोड करें DNA App, अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगलफेसबुकxइंस्टाग्रामयूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement