Advertisement

Israel Lebanon War: हिज्बुल्लाह को तबाह करने के बाद बोला इजरायल, 'लेबनान में हमारा टारगेट पूरा' 

Israel Lebanon War: इजरायल ने लेबनान में भारी तबाही मचाई है और हिज्बुल्लाह को भी लगभग तहस-नहस कर दिया है. अब आईडीएफ ने आगे की रणनीति स्पष्ट करते हुए कहा कि हमारा टारगेट पूरा हो गया है.

Latest News
Israel Lebanon War: हिज्बुल्लाह को तबाह करने के बाद बोला इजरायल, 'लेबनान में हमारा टारगेट पूरा' 

इजरायल ने लेबनान को दी चेतावनी

Add DNA as a Preferred Source

इजरायल इस वक्त एक साथ ही लेबनान, ईरान, सीरिया के साथ हमास से भी संघर्ष कर रहा है. इजरायल की एयर स्ट्राइक में लेबनान (Israel Lebanon War) की राजधानी बेरूत का बड़ा हिस्सा मलबे में बदल चुका है. हिज्बुल्लाह की लगभर पूरी टॉप लीडरशिप इन हमलों में मारी गई है. आईडीएफ (IDF) के हालिया बयान से लेबनान में सैन्य कार्रवाई थमने की उम्मीद जगी है. इजरायल की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि हमने लेबनान में अपना टारगेट पूरा कर लिया है. 

लेबनान में शुरू हो सकती है कूटनीतिक वार्ता 
इजरायल के हालिया बयान से लेबनान में सैन्य कार्रवाई रुकने की उम्मीद की जा रही है. आईडीफ (IDF) ने कहा है कि हमने लेबनान में अपना लक्ष्य पूरा कर लिया है. आईडीएफ के मुताबिक,'इजरायल से सटे लेबनान सीमा के आसपास हिज्बुल्लाह का पूरा इन्फ्रास्ट्रक्चर ध्वस्त हो चुका है. सारी इमारतें, बंकर, सुरंगें, हथियार डिपो, रॉकेट और मिसाइल लॉन्च सेंटर्स पूरी तरह से बर्बाद हो गए हैं.' माना जा रहा है कि इजरायल अब लेबनान में और सैन्य कार्रवाई नहीं करेगा. ऐसे में दोनों देशों के बीच कूटनीतिक वार्ता की शुरुआत हो सकती है.


यह भी पढ़ें: ईरान के सर्वोच्च नेता खामेनेई का एक्स अकाउंट हुआ सस्पेंड, एलन मस्क ने क्यों लिया ये फैसला?


इजरायल की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि हमने हिज्बुल्लाह के पूरे आंतरिक ढांचे को भी तहस-नहस कर दिया है. लेबनान में अपना टारगेट पूरा कर चुके हैं. अब इजरायल की सरकार चाहे, तो कूटनीतिक वार्ता के लिए दरवाजे खोल सकती है. पिछले एक साल से मिडिल ईस्ट में तनाव की स्थिति बनी है. कूटनीतिक वार्ता की जरूरत की बात संयुक्त राष्ट्र संघ समेत तमाम वैश्विक संस्थाएं कर रही हैं. हालांकि, बेंजामिन नेतन्याहू कई बार कह चुके हैं कि दुश्मन का खात्मा करने तक संघर्ष जारी रहेगा.


यह भी पढ़ें: ईरान का बड़ा प्लान, इजराइली हमले का जल्द देगा जवाब, अमेरिका भी सतर्क


ख़बर की और जानकारी के लिए डाउनलोड करें DNA App, अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें  हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement