Advertisement

Israel Iran War: अब्बास अघारची ने फिर दी इजरायल को धमकी, ईरान के विदेश मंत्री ने खाई ऐसी कसम कि नेतन्याहू की बढ़ गई टेंशन

Israel Iran War: इजरायल और ईरान की जंग बीच अब ईरानी विदेश मंत्री ने ऐसी कमस खाई है जिसने इजरायली प्रधानमंत्री नेतन्याहू की टेंशन बढ़ा दी है. आइए जातने पूरा मामला.

Latest News
Israel Iran War: अब्बास अघारची ने फिर दी इजरायल को धमकी, ईरान के विदेश मंत्री ने खाई ऐसी कसम कि नेतन्याहू की बढ़ गई टेंशन

Israel Iran War

Add DNA as a Preferred Source

Israel Iran War: इजरायल और ईरान के बीच चल रही जंग दुनिया के सभी देशों की टेंशन बढ़ा रही है. अब एक बार फिर से ईरान की तरफ से इजरायल को चेतावनी दी गई है. दरअसल ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अघारची ने इजरायल को चेतावनी देते हुए कहा है कि अगर अब इजरायल फिर से ईरान पर किसी भी तरह का वार किया तो बहुत बुरा होगा. 

पिछले मंगलवार को तेल-अवीव पर 200 मिसाइलों की बरसात करने के बाद ईरान ने ये कहा है कि अगर इस हमले को लेकर इजरायल ने कोई भी जवाबी कार्रवाई की तो उसे इसकी बड़ी कीमत चुकानी पड़ सकती है. ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अघारची ने कसम खाते कहा कि इजरायल के किसी भी जवाबी हमले के खिलाफ ईरान ठोस कार्रवाई करेगा.

अब सवाल ये उठता है कि ईरानी विदेश मंत्री के इस धमकी भरे बयान को सुनकर क्या इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू कब तक चुप रहेंगे, या कुछ बड़ा करने की तैयारी कर रहे हैं. ऐसा इसलिए कहा जा रहा है क्योंकि नेतन्याहू भी ईरान पर बड़ी जवाबी कार्रवाई करने की कसम खा चुके हैं.


यह भी पढ़ें- अमेठी हत्याकांड का आरोपी चंदन वर्मा गिरफ्तार, Whatsapp स्टेटस से पुलिस को मिला था सुराग


ईरानी रिवोल्यूशनरी गार्ड का भी कहना है कि अगर इजरायल ने हम पर हमला करने की गलती की तो हम उसके गैस और ऊर्जा सुविधाओं पर हमला करेंगे. हिजबुल्लाह प्रमुख हसन नसरल्ला के मारे जाने के बाद किसी शीर्ष ईरानी अधिकारी की पहली यात्रा के बारे में कहा, "एक ईरानी विमान विदेश मंत्री अब्बास अराघची के साथ रफीक हरीरी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर उतरा है."

ख़बर की और जानकारी के लिए डाउनलोड करें DNA App, अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से. 

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement