Advertisement

Israel Iran War: इजरायल के हमले के बाद ईरान के ढीले पड़े तेवर, गाजा-लेबनान से की सीजफायर की अपील

Iran Calls For Ceasefire: इजरायल के एयर स्ट्राइक के बाद बदला लेने की धमकी दे रहे ईरान के तेवर कुछ ही घंटों में नर्म पड़ गए हैं. अब तनाव कम करने के लिए गाजा और लेबनान में सीजफायर की अपील की है.

Latest News
Israel Iran War: इजरायल के हमले के बाद ईरान के ढीले पड़े तेवर, गाजा-लेबनान से की सीजफायर की अपील

ईरान ने की सीजफायर की अपील 

Add DNA as a Preferred Source

मिडिल ईस्ट में पिछले एक साल से तनाव जारी है. इस दौरान ईरान (Iran) ने अब तक बेहद आक्रामक रुख अपनाया था. हालांकि, शनिवार को इजरायल की एयर स्ट्राइक (Israel Attacks Iran) के बाद से ईरान के तेवर अब नर्म होते दिख रहे हैं. ईरान की सेना की ओर से एक बयान जारी किया गया है. बेहद संतुलित तरीके से दी गई इस प्रतिक्रिया में गाजा में सीजफायर का सुझाव दिया गया है.

ईरान ने की सीजफायर की अपील 
ईरान (Israel Iran War) की सेना ने वैश्विक दबाव और मौजूदा हालात को देखते हुए शनिवार रात बेहद संतुलित अंदाज में बयान जारी किया है. इसमें गाजा और लेबनान में सीजफायर का सुझाव दिया गया है. इसके अलावा, सेना की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि जवाबी कार्रवाई का अधिकार है. बयान में यह भी कहा गया है कि इजरायल के हमले के बाद आगे की स्थितियों से निबटने के लिए हम विकल्पों की तलाश कर सकते हैं. 


यह भी पढ़ें: Israel Iran War: ईरान पर हमले के बाद बेंजामिन नेतन्याहू की हुंकार, 'पलटवार की सोचना भी मत' 


तेहरान के 10 सैन्य ठिकानों पर हुए हमले के बाद ईरान पहले बदले की बात कर रहा था. हालांकि, कुछ ही घंटों में उसके तेवर ढीले पड़ गए और अब क्षेत्र में शांति की जरूरत पर जोर दे रहा है. इजरायल की एयर स्ट्राइक में ईरान के 4 सैन्य अधिकारियों के मारे जाने की खबर है. आईडीएफ (IDF) ने ईरान के एयर डिफेंस सिस्टम को तबाह करने का भी दावा किया है. बता दें कि अमेरिका और इजरायल दोनों ने ईरान को पलटवार नहीं करने की चेतावनी दी है. ईरान ने माना कि इजरायल के हमले में कुछ सैन्य रडार क्षतिग्रस्त हुए हैं. उनकी मरम्मत का काम चल रहा है.


यह भी पढ़ें: इजरायल ने लिया ईरान से बदला, तेहरान के 10 ठिकानों पर ताबड़तोड़ हमले


ख़बर की और जानकारी के लिए डाउनलोड करें DNA App, अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement