दुनिया
पश्चिम एशिया में तनाव चरम पर है. शुक्रवार सुबह 5:30 बजे इजराइल ने "ऑपरेशन राइजिंग लॉयन" के तहत ईरान पर बड़ा हवाई हमला किया, जिसमें 138 ईरानी नागरिक मारे गए. इजराइल ने इस हमले को "ऑपरेशन राइजिंग लॉयन" नाम दिया है.
पश्चिम एशिया एक बार फिर युद्ध के मुहाने पर खड़ा है . शुक्रवार सुबह 5:30 बजे ईरान में हुए इजराइली हमले ने हालात को भयावह बना दिया . इस हमले में अब तक 138 ईरानियों की मौत हो चुकी है, जिनमें 9 न्यूक्लियर साइंटिस्ट और 20 से अधिक ईरानी मिलिट्री कमांडर्स शामिल हैं. इजराइल ने इस हमले को "ऑपरेशन राइजिंग लॉयन" नाम दिया है . इसके तहत करीब 200 फाइटर जेट्स ने ईरान के कई सैन्य और रणनीतिक ठिकानों को निशाना बनाया. यह हमला इतना सटीक और शक्तिशाली था कि ईरान को तुरंत प्रतिक्रिया देनी पड़ी .
150 मिसाइलें, तेल अवीव पर हमला
हमले के कुछ घंटों बाद ही ईरान ने पलटवार करते हुए इसे "ट्रू प्रॉमिस थ्री" नाम दिया और इजराइल पर 150 से ज्यादा मिसाइलें दाग दीं . इनमें से 6 मिसाइलें सीधे राजधानी तेल अवीव में गिरीं. ईरान ने यह दावा भी किया है कि उसकी बैलिस्टिक मिसाइलों ने इजराइली रक्षा मंत्रालय को भी हिट किया है, हालांकि इजराइल ने इस दावे की पुष्टि नहीं की है. इजराइल में इस हमले में अब तक 3 लोगों की मौत और 90 से ज्यादा लोगों के घायल होने की खबर है, जिनमें 7 जवान भी शामिल हैं .
नेतन्याहू को सुरक्षित स्थान पर भेजा गया
स्थिति की गंभीरता को देखते हुए इजराइली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू को एक सुरक्षित ठिकाने पर भेज दिया गया है . वहीं, इजराइली रक्षा मंत्री योआव गैलेंट और इजराइल काट्ज ने ईरान को खुली चेतावनी दी है . काट्ज ने कहा "अगर अयातुल्ला खामेनेई ने एक और मिसाइल इजराइल पर दागी, तो हम तेहरान को जला देंगे ."
भारत और अमेरिका भी सतर्क
इस टकराव पर दुनिया की नजरें टिकी हुई हैं . नेतन्याहू ने भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से फोन पर बात की और मौजूदा हालात की जानकारी दी . वहीं, अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि अगर परमाणु समझौते पर वापसी नहीं की गई, तो "एक बड़ा हमला" होगा .
अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.