Advertisement

Israel Air Strike: ईरान के 2 सैनिक मारे गए, IDF ने एयर डिफेंस सिस्टम ध्वस्त करने का किया दावा

Israel Iran War: इजरायल ने शनिवार को एक साथ ही ईरान, इराक और सीरिया पर हमले किए हैं. ईरान ने इजरायली हमले में 2 वरिष्ठ सैन्य अधिकारियों के मारे जाने की पुष्टि की है. 

Latest News
Israel Air Strike: ईरान के 2 सैनिक मारे गए, IDF ने एयर डिफेंस सिस्टम ध्वस्त करने का किया दावा

इजरायल की एयर स्ट्राइक में ईरान के 2 सैनिकों की मौत

Add DNA as a Preferred Source

ईरान (Iran) ने एक अक्टूबर को इजरायल पर बैलिस्टिक मिसाइल अटैक किया था. 25 दिन बाद इजरायल ने तेहरान के 10 सैन्य ठिकानों (Israel Air Strike) पर एयर स्ट्राइक कर अपना बदला लिया है. आईडीएफ (IDF) ने दावा किया है कि इस हमले में ईरान का एयर डिफेंस सिस्टम तबाह हो गया है. दूसरी ओर ईरान ने हमले का माकूल जवाब देने की बात करते हुए कहा है कि एयर डिफेंस सिस्टम पूरी तरह से सुरक्षित है. ईरान ने एयर स्ट्राइक में 2 वरिष्ठ सैन्य अधिकारियों की मौत की पुष्टि की है.

ईरान ने 2 सैनिकों के मारे जाने की पुष्टि की 
ईरान ने इजरायल (Israel Iran War) के एयर स्ट्राइक में अब तक किसी बड़े नुकसान की आशंका से इनकार किया था. हालांकि, शनिवार की दोपहर ईरान की सेना ने बयान जारी कर दो वरिष्ठ सैन्य अधिकारियों के मारे जाने की पुष्टि की है. इजरायल ने दावा किया है कि ईरान का एयर डिफेंस सिस्टम पूरी तरह से तबाह हो चुका है. ईरान की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि हम अपने देश के नागरिकों को अफवाहों पर और दुश्मन देशों की मीडिया की खबरों पर यकीन नहीं करने की अपील करते हैं. हम नुकसान का आकलन कर रहे हैं और इस हमले का सही जवाब देंगे.


यह भी पढ़ें: इजरायल ने लिया ईरान से बदला, तेहरान के 10 ठिकानों पर ताबड़तोड़ हमले


अमेरिका-इजरायल ने ईरान को दी चेतावनी 
इजरायल की एयर स्ट्राइक पर अमेरिका और इजरायल दोनों ने ईरान को चेतावनी दी है. इजरायल ने बयान जारी कर कहा है कि हमने अपना बदला पूरा कर लिया है. अब ईरान पलटवार के बारे में सोचे भी नहीं, क्योंकि हम दुश्मन की हर चाल का जवाब देंगे. दूसरी ओर अमेरिका ने भी कहा है कि इजरायल का बदला पूरा हो गया है. ईरान को अब पलटवार के बारे में सोचना भी नहीं चाहिए. दोनों देशों के बीच इस नए घटनाक्रम ने मिडिल ईस्ट में संघर्ष को चरम पर पहुंचा दिया है.


यह भी पढ़ें: ईरान पर हमले के बाद बेंजामिन नेतन्याहू की हुंकार, 'पलटवार की सोचना भी मत' 


ख़बर की और जानकारी के लिए डाउनलोड करें DNA App, अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement