Advertisement

दो दिन के सन्नाटे के बाद बेरूत पर फिर से बमबारी, इजरायल से मिस हुआ टार्गेट, लेबनान में 22 लोगों की मौत

हिजबुल्लाह नेता को धरासाई करने के लिए इजरायल ने दो दिनों के बार बेरूत पर बमबारी कर दी. इस हमले में 22 लोगों की मौत हो गई है. वहीं कई सैकड़ों लोग घायल है.

Latest News
दो दिन के सन्नाटे के बाद बेरूत पर फिर से बमबारी, इजरायल से मिस हुआ टार्गेट, लेबनान में 22 लोगों की मौत

israel hezbollah war israel air strike in beirut

Add DNA as a Preferred Source

दो दिनों की शांति के बाद एक बार फिर से इजरायल ने मध्य बेरूत के दो अलग-अलग इलाकों में बृहस्पतिवार शाम कई हवाई हमले किए. इन हमलों अब तक 22 लोगों की मौत हो गई है वहीं 117 लोग घायल हो गए हैं. इसकी पुख्ता जानकारी लेबनान के स्वास्थ मंत्रालय द्वारा दी गई है. बता दें कि इस हमले में इजरायल से टार्गेट मिस हो गया है. 

पूरी तरह ढह गई इमारत 
लेबनान के स्वास्थ मंत्रालय ने जानकारी देते हुए कहा है कि इजरायल के हवाई हमलों में एक आवासीय इमारत बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई तथा एक अन्य इमारत पूरी तरह ढह गई. BBC की रिपोर्ट के मुताबिक राजधानी के शिया इलाके बचौरा में हमले से एक तेज धमाका सुनाई दिया. बचावकर्मियों को घटना वाली जगह पर मलबे की खुदाई करते देखा गया. 

वाफिक सफा को मारने का था प्लान
इस हमले में घायल लोगों को इलाज के लिए अमेरिकन यूनिवर्सिटी हॉस्पिटल ले जाया गया. हालांकि अभी तक लेबनान की राजधानी बेरूत हुए इस हवाई हमले को लेकर इजरायल ने कोई भी टिप्पणी नहीं की है. रिपोर्ट ऐसा दावा कर रही है इजरायल ने ये हमला हसन नसरल्लाह के बहनोई और हिजबुल्लाह के उच्च अधिकारी वाफिक सफा को मारने के लिए किया गया था. 

इजरायल के पास इनपुट थी कि हिजबुल्लाह नेता इसी बिल्डिंग तीसरे मंजिल पर है. यही कारण था जिससे इजरायल ने इस बिल्डिंग को निशाना बनाया है. वहीं खबर ये भी सामने आ रही है कि वाकिफ सफा हमले से पहले उस बिल्डिंग से भागने में कामयाब रहा है. बता दें कि जिस 4-5 मंजिल ऊंची बिल्डिंग को निशाना बनाया गया है वह पूरी तरह रिहायशी थी.

ख़बर की और जानकारी के लिए डाउनलोड करें DNA App, अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement