Advertisement

Israel Hamas War: हमास से जंग में इजरायल पड़ा अकेला, बाइडेन ने भी दी चेतावनी 

Israel Hamas War: इजरायल और हमास के साथ जारी जंग में नेतन्याहू अकेले पड़ते जा रहे हैं. अब प्रमुख सहयोगी अमेरिका ने भी इजरायल को समर्थन पर चेतावनी दी है. 

Latest News
Israel Hamas War: हमास से जंग में इजरायल पड़ा अकेला, बाइडेन ने भी दी चेतावनी 

नेतन्याहू को बाइडेन ने दी चुनौती 

Add DNA as a Preferred Source

इजरायल और हमास के बीच जारी संघर्ष में बेंजामिन नेतन्याहू (Benjamin Netanyahu) लगातार अकेले पड़ते जा रहे हैं. अब प्रमुख सहयोगी अमेरिका ने भी कह दिया है कि इजरायल को मिलने वाला समर्थन नागरिकों की सहायता और बचाव कदमों पर निर्भर करता है. गाजा में इजराइली हवाई हमलों में सात खाद्य सहायताकर्मियों के मारे जाने के बाद अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन की यह प्रतिक्रिया आई है. इस बयान के बाद से दोनों सहयोगियों के बीच संबंधों में तनाव की स्पष्ट आहट मिल रही है. 

व्हाइट हाउस ने जारी किया बयान  
बेंजामिन नेतन्याहू और जो बाइडेन (Joe Biden) के बीच इजरायल और हमास संघर्ष (Israel Hamas War) पर बातचीत हुई है. इस बातचीत के बाद व्हाइट हाउस की ओर से एक बयान जारी किया गया है. बयान के मुताबिक, अमेरिकी राष्ट्रपति ने इजरायल को आम नागरिकों और सहायता कर्मियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की जरूरत स्पष्ट की है. साथ ही, मानवीय सहायता के लिए जरूरी कदम उठाने की जरूरतों पर भी बल दिया है.


यह भी पढ़ें: क्या है Havana Syndrome, जिसके खौफ से डरे हुए हैं अमेरिकी अधिकारी


'इजरायल मानवीय सहायता प्लान पर करे काम'
व्हाइट हाउस ने एक बयान में कहा कि इजरायल को मिलने वाला समर्थन उसकी तत्काल कार्रवाई पर निर्भर करेगा. अमेरिका ने कहा कि नागरिक क्षति, मानवीय पीड़ा और सहायता कर्मियों की सुरक्षा के लिए इजरायल के विशिष्ट, ठोस और जरूरी कदमों के उठाने की प्रक्रिया को देखते हुए ही अमेरिका की ओर से समर्थन का क्रम जारी रहेगा. 


यह भी पढ़ें: धरती पर भी है नरक का दरवाजा, वहां का दृश्य देख कांप जाएगी रूह


बाइडेन ने यह भी कहा कि नेतन्याहू से वार्ता में उन्होंने कहा है कि तत्काल युद्धविराम की जरूरत है. व्हाइट हाउस ने बिना देरी किए किसी समझौते पर पहुंचने की जरूरत पर बल दिया है.   

डीएनए हिंदी का मोबाइल एप्लिकेशन Google Play Store से डाउनलोड करें.

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगल, फ़ेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement