Advertisement

हिजबुल्लाह के हमले से भड़का इजरायल, नेतन्याहू की चेतावनी 'चुकानी पड़ेगी भारी कीमत'

Israel Hezbollah War: इजरायल के पीएम बेंजामिन नेतन्याहू अमेरिका दौरे से वापस अपने वतन लौट आए हैं. उन्होंने कहा कि हम जल्द ही इसका जवाब दिया जाएगा.

Latest News
हिजबुल्लाह के हमले से भड़का इजरायल, नेतन्याहू की चेतावनी  'चुकानी पड़ेगी भारी कीमत'

Israel-Hamas war

Add DNA as a Preferred Source

इजरायल नियंत्रित गोलन हाइट्स में शनिवार को एक फुटबॉल मैदान पर हुए रॉकेट हमले में कम से कम 10 लोगों की मौत हो गई, जबकि कई अन्य लोग घायल हो गए. यह रॉकेट हमला दक्षिणी लेबनान पर इजरायली हवाई हमले में हिजबुल्लाह समूह के तीन सदस्यों के मारे जाने के कुछ घंटों के बाद हुआ. 

यह हमला पिछले साल अक्टूबर में इजरायल और हिजबुल्लाह ग्रुप के बीच लड़ाई शुरू होने के बाद से किसी इजरायली क्षेत्र पर किया गया सबसे घातक हमला है, जिससे क्षेत्र में व्यापक संघर्ष और बढ़ गया. सिन्हुआ समाचार एजेंसी ने इजरायली सरकारी ब्रॉडकास्ट कान टीवी का हवाला देते हुए बताया कि हेलीकॉप्टर और एम्बुलेंस को घटनास्थल पर भेजा गया, घायलों को जिव मेडिकल सेंटर पहुंचाया गया. 

हिजबुल्लाह ने हमले से किया इनकार
देश की आपातकालीन चिकित्सा सेवा मैगन डेविड एडोम के एक वरिष्ठ डॉक्टर इदान अवशालोम ने कहा, 'हम मैदान पर पहुंचे और जलती हुई चीजें देखीं. हताहत लोग जमीन पर पड़े थे, और दृश्य काफी भयावह था.' इजरायली मीडिया ने कहा कि रॉकेट लेबनान से हिजबुल्लाह आतंकवादी समूह द्वारा दागा गया, जबकि हिजबुल्लाह ने शनिवार शाम को हुए हमले में शामिल होने से इनकार किया और कहा कि शिया समूह का इस घटना से कोई लेना-देना नहीं है.


यह भी पढ़ें- यूपी में अखिलेश यादव का बड़ा दांव, चाचा नहीं माता प्रसाद पांडे को बनाया विपक्ष का नेता


इजरायल के पीएम बेंजामिन नेतन्याहू अमेरिका दौरे से वापस अपने वतन लौट आए हैं. उन्होंने कहा कि हम जल्द ही इसका जवाब देंगे. हिजबुल्लाह को इसकी कीमत चुकानी पड़ेगी. इसके पहले लेबनानी आतंकवादी समूह के अनुसार, शनिवार को दक्षिणी लेबनान पर इजरायली हवाई हमलों में हिजबुल्ला के तीन सदस्य मारे गए थे.

हिजबुल्लाह के इनकार के बाद इजरायल रक्षा बलों (आईडीएफ) ने एक बयान में कहा कि आईडीएफ के आकलन और हमारे पास उपलब्ध खुफिया जानकारी के बाद, मजदल शम्स पर रॉकेट फायर हिजबुल्लाह द्वारा किया गया था.

बता दें कि इजरायल ने अपनी पहली बस्ती वेस्ट बैंक में नहीं, बल्कि गोलन हाइट्स में ही बनाई थी. इसने 1980 में औपचारिक रूप से गोलन हाइट्स पर कब्ज़ा किया था, जिसके लिए संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद ने इसकी निंदा की थी. (इनपुट- PTI) 

ख़बर की और जानकारी के लिए डाउनलोड करें DNA App, अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से. 


 

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement