Advertisement

Israel Hamas War: बंधकों की रिहाई के लिए नए सिरे से बातचीत, सीजफायर की उम्मीद जगी 

Israel-Hamas War Latest Updates: इजरायल और हमास के बीच दो महीने से ज्यादा वक्त से चल रहा है. युद्ध की वजह से गाजा में मानवीय संकट पैदा हो गया है. फिलहाल बंधकों की रिहाई के लिए बातचीत का दौर जारी है. 

Israel Hamas War: बंधकों की रिहाई के लिए नए सिरे से बातचीत, सीजफायर की उम्मीद जगी 
Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: मिडिल ईस्ट में चल रही जंग को अब दो महीने से ज्यादा का वक्त बीत चुका है. हालांकि, मानवीय आधार पर युद्ध विराम के लिए संयुक्त राष्ट्र संघ समेत तमाम दूसरे संगठन अपील कर चुके हैं. फिलहाल सीजफायर के हालात दोबारा से बनते दिख रहे हैं. इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने संकेत दिए हैं कि बंधकों की रिहाई के लिए बातचीत चल रही है. मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो कतर के पीएम से मोसाद चीफ की मुलाकात हुई है और दोनों के बीच बंधकों की रिहाई को लेकर बातचीत हुई है. युद्ध की वजह से गाजा पट्टी बर्बादी की कगार पर पहुंच गया है और 85 फीसदी आबादी बेघर हो चुकी है. अस्पतालों में क्षमता से ज्यादा मरीज भरे हुए हैं. 

इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने इशारा किया है कि गाजा में हमास के चंगुल में बंधक बने हुए लोगों को रिहा करने के लिए नई बातचीत चल रही है. बता दें कि हमास के हमले के बाद से नेतन्याहू बार-बार कह रहे हैं कि बंधकों की सुरक्षित रिहाई और हमास के खात्मे तक युद्ध चलता रहेगा. इजरायल और हमास के बीच चल रही जंग में 18,700 से ज्यादा फिलिस्तीनियों की मौत हो चुकी है. यूएन रिपोर्ट के मुताबिक, मृतकों में 70 फीसदी महिलाएं और बच्चे हैं. 

यह भी पढ़ें: दरिंदगी की हद पार, बच्चों की हत्या कर उनका सिर पकाकर खाया 

मोसाद चीफ की कतर के पीएम से मुलाकात 
इजरायल की खुफिया एजेंसी मोसाद के चीफ डेविड बार्निया ने यूरोप में कतर के प्रधानमंत्री मोहम्मद बिन अब्दुलरहमान अल थानी से मुलाकात की है. मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि इस मुलाकात में बंधकों की रिहाई के लिए बातचीत फिर से शुरू करने पर चर्चा की गई है. इस मीटिंग के बाद माना जा रहा है कि जल्द ही नए सिरे से सीजफायर हो सकता है और बचे हुए बंधकों की रिहाई होगी. तेल अवीव में बंधकों की रिहाई के लिए हजारों की संख्या में लोगों ने प्रदर्शन किया. 

लाल सागर में जहाजों की शिपिंग पर लगाई गई रोक 
इजरायल और हमास के बीच चल रहे संघर्ष में हूती विद्रोहियों ने हमास का समर्थन किया है. शनिवार को लाल सागर में हूति विद्रोहियों ने इजरायल जाने वाले जहाजों को निशाना बनाना शुरू कर दिया. इस वजह से शिपिंग कंपनियों ने अपनी सेवाएं रोक दी हैं. डेनमार्क की Maersk और जर्मनी की Hapag-Lloyd शिपिंग कंपनी के बाद अब तीसरी सबसे बड़ी शिपिंग कंपनी CMA CGM Group ने भी हमले की आशंका को देखते हुए अपनी शिपिंग रोक दी है. 

यह भी पढ़ें: गाजा में 85% आबादी बेघर, बंधकों की मौत से इजरायल में बवाल  

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगल, फ़ेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement