Advertisement

Israel Hamas Ceasefire: गाजा में थमेगा एयर स्ट्राइक का कहर, इजरायल  की कैबिनेट ने दी युद्धविराम को मंजूरी 

Israel Hamas Ceasefire: गाजा में पिछले 15 महीने से चल रही बमबारी और एयरस्ट्राइक का रुकना तय है. इजरायल की कैबिनेट ने सीजफायर के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है. 

Latest News
Israel Hamas Ceasefire: गाजा में थमेगा एयर स्ट्राइक का कहर, इजरायल  की कैबिनेट ने दी युद्धविराम को मंजूरी 

इजरायल की कैबिनेट ने सीजफायर डील को दी मंजूरी 

Add DNA as a Preferred Source

इजरायल और हमास (Israel Hamas War) के बीच संघर्ष 15 महीने से ज्यादा वक्त से चल रहा है. इजरायस डिफेंस फोर्स (IDF) की लगातार बमबारी ने गाजा पट्टी के बड़े हिस्से को मलबे में तब्दील कर दिया है. आखिरकार अंतर्राष्ट्रीय प्रयासों और कूटनीतिक दबाव की वजह से सीजफायर पर सहमति बन गई है. इजरायल की कैबिनेट ने भी सीजफायर को स्वीकृति दे दी है. इसके साथ ही गाजा में हमले रुकेंगे और हमास की कैद में बंधक बनाए गए लोगों को छोड़ा जाएगा. अमेरिका के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा था कि शपथ ग्रहण से पहले हमास को सभी बंधक छोड़ने होंगे.   

हमास की कैद से रिहा होंगे इजरायली बंधक 
इजरायल की कैबिनेट ने युद्धविराम को मंजूरी दे दी है. इसके बाद अब हमास 7 अक्तूबर 2023 को रॉकेट हमले के बाद बनाए गए बंधकों को छोड़ेगा. इजरायल भी 1,500 फिलिस्तीनी कैदियों को रिहा करेगा. इनमें से 150 कैदी ऐसे हैं, जो पिछले 15 सालों से जेल में बंद हैं. समझौते के पहले चरण में 33 इजरायली बंधक रिहा होंगे. कैबिनेट ने युद्धविराम समझौते पर मुहर जरूर लगा दी है, लेकिन 8 मंत्रियों ने इसके विरोध में वोट डाला था. उम्मीद की जा रही है कि रविवार से सीजफायर लागू होगा.


यह भी पढ़ें: गाजा में 15 महीने चली बमबारी में 46,000 की मौत, हर ओर तबाही के मंजर, जानें कितना हुआ कुल नुकसान


बेंजामिन नेतन्याहू ने दी हमास को चेतावनी 
इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने कहा कि अमेरिका के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इजरायल को अपना समर्थन दिया है. उन्होंने कैबिनेट बैठक में कहा कि अगर हमास समझौते के दूसरे चरण से पहले शर्तों का उल्लंघन करता है, तो इजरायल फिर से युद्ध शुरू करने के लिए स्वतंत्र है. बता दें कि अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भी हमास को धमकी देते हुए कहा था कि 20 जनवरी को उनके शपथ ग्रहण से पहले अगर सभी बंधक रिहा नहीं होते हैं, तो अंजाम बहुत बुरा हो सकता है. 


यह भी पढ़ें: रूसी सेना में लड़ रहे 12 भारतीयों की मौत, कितने हुए लापता, विदेश मंत्रालय ने दी पूरी जानकारी


ख़बर की और जानकारी के लिए डाउनलोड करें DNA App, अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगलफेसबुकxइंस्टाग्रामयूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.


 


 

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement