Advertisement

Hamas की कैद से रिहा हुईं IDF की 4 महिला सैनिक, सीजफायर के छठे दिन Israel ने रिहा किए 200 फिलिस्तीनी

Israel Hamas Ceasefire: इजरायल और हमास के बीच जारी सीजफायर समझौते के छठे दिन भी कैदियों की रिहाई हुई है. हमास की कैद से 4 इजरायली महिला सैनिकों को रिहा किया गया है. 

Latest News
Hamas की कैद से रिहा हुईं IDF की 4 महिला सैनिक, सीजफायर के छठे दिन Israel ने रिहा किए 200 फिलिस्तीनी

हमास की कैद से 4 महिला सैनिक रिहा

Add DNA as a Preferred Source

इजरायल और हमास (Israel Hamas Ceasefire) के बीच संघर्ष विराम के छठे दिन  आईडीएफ (IDF) की चार महिला कैदियों को रिहा किया गया है. इसके बदले में इजरायल ने भी 200 फिलिस्तीनी बंधकों को रिहा किया है. हमास ने शुक्रवार को ऐलान किया था कि फिलिस्तीनी बंधकों की रिहाई के बदले में महिला कैदियों की रिहाई की जाएगी. अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) ने भी ऐलान किया था कि सभी इजरायली और अमेरिकी बंधकों को रिहा कराना उनकी प्राथमिकता है. सीजफायर के अगले चरण में बाकी बंधकों की रिहाई और गाजा से इजरायरी सैनिकों की वापसी पर निर्भर करती है. 

पहले फेज में 6 हफ्ते का संघर्ष विराम 
इजरायल और हमास के बीच पहले फेज के सीजफायर में 6 हफ्तों के संघर्ष विराम पर सहमति बनी है. इसमें हमास की कैद में बंधक बनाए गए लोगों को छोड़ा जाएगा, जिसके बदले में इजरायल भी फिलिस्तीनी लोगों की रिहाई करेगा. शनिवार को रिहा की गईं महिला सैनिकों के नाम लीरी अलबाग (19), करीना एरीव (20), डेनिएला गिल्बोआ (20) और नामा लेवी (20) हैं. चारों सैनिकों की रिहाई की सूचना उनके परिवार और संबंधित अधिकारियों को दी गई है. 4 महिला सैनिकों के बदले में 200 फिलिस्तीनियों को रिहा करने पर सहमति बनी है. 


यह भी पढ़ें: US: मुंबई हमले के दोषी तहव्वुर राणा को लाया जाएगा भारत, अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट से मिली प्रत्यर्पण की मंजूरी


इजरायल और हमास के बीच किया गया यह संघर्ष विराम अमेरिका, कतर और मिस्र के सहयोग से हुआ है. अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने जीत के बाद ही कहा था कि हमास को सभी बंधक रिहा करने होंगे, नहीं तो अंजाम भुगतने के लिए तैयार रहना होगा. पहले फेज के सीजफायर में 33 इजरायली बंधकों को रिहा किया गया है. आगे की बातचीत बचे हुए बंधकों की रिहाई और इजरायली सेना के गाजा से वापस लौटने पर निर्भर करेगी.


यह भी पढ़ें: Video: ईरान में दो लड़कियों को रील बनाना पड़ा महंगा, पुलिस ने किया अरेस्ट, अब मिलेगी कोड़े खाने की सजा


ख़बर की और जानकारी के लिए डाउनलोड करें DNA App, अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगलफेसबुकxइंस्टाग्रामयूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement