Advertisement

इज़राइल ने ईरान की तेल रिफाइनरी और न्यूक्लियर प्लांट को बनाया निशाना, अब तक के 5 बड़े अपडेट्स

इज़राइल और ईरान के बीच हवाई हमले जारी हैं. बीती रात हुए हमलों में इज़राइल ने ईरान की तेल रिफानरी, गैस रिफायनरी और न्यूक्लियर प्लांट्स को निशाना बनाया है. इज़राइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने चेतावनी दी है कि वो ईरान पर अब तक किए अटैक्स से कई गुना ज्यादा इंटेंसिटी से वार करेंगे.

 इज़राइल ने ईरान की तेल रिफाइनरी और न्यूक्लियर प्लांट को बनाया निशाना, अब तक के 5 बड़े अपडेट्स
Add DNA as a Preferred Source

इज़राइल और ईरान अब एक दूसरे पर एयर स्ट्राइक और मिसाइल हमले कर रहे हैं. इज़राइल ने ईरान के खिलाफ ऑपरेशन राइज़िंग लायन शुरू किया है. इज़राइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने ईरान को चेतावनी दी है कि आने वाले दिनों में ईरान को वो दिन देखना पड़ेगा जिसकी उसने कल्पना भी नहीं की होगी. इज़राइल अब ईरान के मिलिट्री और न्यूक्लियर इंफ्रास्ट्रक्चर को निशाना बना रहा है. बीती रात हुए मिसाइल हमलों में बड़ी संख्या में गैस रिफाइनरी, तेल रिफाइनरी और न्यूक्लियर प्लांट्स को टारगेट किया गया है. इज़राइली हमले में नतांज स्थित न्यूक्लियर साइट पर कई इमारतों को नुकसान पहुंचा है. 

Iran-Israel Conflict: top 5 updates

1. इज़राइल ने ईरान पर बड़े पैमाने पर हवाई हमले शुरू किए. ईरान के न्यूक्लियर प्लांट, मिलिट्री इंफ्रास्ट्रक्चर और कई महत्वपूर्ण इमारतों को निशाना बनाया. करीब 150 अलग-अलग इलाकों को टारगेट किया.

2. जवाब में ईरान ने करीब 200 बैलिस्टिक मिसाइल इज़राइल पर दागी. इनमें से ज्यादातर मिसाइल्स को इज़राइल के एयर डिफेंस सिस्टम ने इंटरसेप्ट कर लिया. मिसाइलों को इंटरसेप्ट करने में अमेरका ने भी इज़राइल की मदद की. 


ये भी पढ़ें- Iran-Israel War: IDF हेडक्वार्टर पर गिरी ईरानी मिसाइल, सेंट्रल इजरायल में बिल्डिंग के मलबे में दबे लोग, दो की मौत


3. ईरान ने दावा किया है कि इज़राइल के हमलों में बड़ी संख्या में आम नागरिकों की मौत हुई है. ईरान ने पहले दिन 78 मौतें रिपोर्ट की और दूसरे दिन तेहरान में 60 मौतों की जानकारी दी है.

4. ईरान ने अमेरिका के साथ न्यूक्लियर बातचीत रोक दी. ईरान और अमेरिका के बीच न्यूक्लियर वेपन्स को लेकर चर्चा होने वाली थी, लेकिन इस चर्चा को ईरान ने ये कहकर टाल दी है कि इज़राइल के हमले अनुचित हैं और हमलों के बीच बातचीत को कई मतलब नहीं है. 

5. ईरान और इज़राइल के बीच शुरू हुए विवाद ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर चिंता पैदा कर दी है. UN सेक्रेटरी जनरल ने शांति की अपील की है. वहीं, अलग-अलग देशों ने इस मुद्दे पर अलग-अलग रुख अपनाया है. तुर्की पूरी तरह से ईरान के समर्थन में खड़ा हुआ है, उसने नेतन्याहू पर क्षेत्र को आग में झोंकने का आरोप लगाया है. अमेरिका ने इजराइल को अपना समर्थन दिया है. वहीं भारत ने शांति की अपील करते हुए कहा है कि दोनों देशों को बातचीत से इस मसले का हल निकालना चाहिए.
 

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement