Advertisement

Israel-Iran War: बाइडेन का यूटर्न! ईरान पर किया पलटवार तो इजरायल का समर्थन नहीं करेगा अमेरिका

Israel-Iran War: अमेरिका ने कहा कि उसने इजरायल से आग्रह किया है कि वह ईरान के मिसाइल हमले का जवाब देने में संयम बरते. ईरान ने इजरायल पर 180 से ज्यादा मिसाइलें दागी थीं.

Latest News
Israel-Iran War: बाइडेन का यूटर्न! ईरान पर किया पलटवार तो इजरायल का समर्थन नहीं करेगा अमेरिका

benjamin netanyahu and joe biden

Add DNA as a Preferred Source

ईरान के मिसाइल अटैक के बाद इजरायल पलटवार करने की तैयारी कर रहा है. लेकिन इस बीच अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन का बड़ा बयान आया है. बाइडेन ने चेतावनी दी है कि अगर उसने इजरायल ने ईरान के परमाणु कार्यक्रम से संबंधित स्थलों पर हमला किया तो वह उसका समर्थन नहीं करेगा. बाइडेन ने मंगलवार को ईरान द्वारा 180 से ज्यादा बैलिस्टिक मिसाइलें दागे जाने के बाद इजरायल का समर्थन करने का ऐलान किया था.

अमेरिकी राष्ट्रपति से बुधवार को जब पूछा गया कि ईरान द्वारा मंगलवार को इजरायल पर लगभग 180 मिसाइल दागे जाने के बाद क्या वह इस तरह की जवाबी कार्रवाई का समर्थन करेंगे. उन्होंने कहा, ‘इसका जवाब ना है. बाइडेन ने यह टिप्पणी ऐसे समय की है जब उनके और जी-7 के अन्य नेताओं ने बुधवार को ईरान के खिलाफ नए प्रतिबंधों के समन्वय पर फोन पर चर्चा की थी.

व्हाइट हाउस ने एक बयान में कहा कि जी-7 नेताओं ने ईरान द्वारा इजरायल पर किए गए हमले की स्पष्ट रूप से निंदा की है. बाइडेन ने अमेरिका की ओर से इजरायल और उसके लोगों के प्रति पूर्ण एकजुटता और समर्थन की बात तो कही है. अमेरिकी प्रशासन ने कहा कि उसने इजरायल से आग्रह किया है कि वह मंगलवार के मिसाइल हमले का जवाब देने में संयम बरते.

8 इजरायली सैनिकों की मौत
लेबनान में हिजबुल्लाह के खिलाफ इजरायल की जमीनी लड़ाई में बुधवार को 8 इजराइली सैनिक मारे गए. इजराइली सेना ने कहा कि दो अलग-अलग हमलों में सात सैनिक मारे गए, लेकिन उसने इस संबंध में कोई विस्तृत जानकारी नहीं दी. ये हमले पिछले कुछ महीनों में इजरायली सेना के खिलाफ़ हुए सबसे घातक हमलों में से एक थे. एक सैन्य चिकित्सक सहित सात अन्य सैनिक घायल हो गए.

UN महासचिव पर लगाया प्रतिबंध
इजरायल ने बुधवार को संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस को अवांछित घोषित कर दिया और ईरान के मिसाइल हमले की स्पष्ट रूप से निंदा करने में विफल रहने पर उनके देश में प्रवेश पर प्रतिबंध लगा दिया. इजरायल के विदेश मंत्री इजरायल कैट्ज ने घोषणा की कि हमने संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस को इजरायल में अवांछित घोषित कर दिया है और उनके देश में प्रवेश पर प्रतिबंध लगा दिया है.

ख़बर की और जानकारी के लिए डाउनलोड करें DNA App, अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement