Advertisement

Israel की सेना ने अब लेबनान में डाला डेरा, क्या एक और युद्ध की तैयारी में हैं बेंजामिन नेतन्याहू?

Israel Army In Lebanon: इजरायल की सेना सेना पर रविवार को लेबनान में प्रदर्शनकारियों पर गोलीबारी करने का आरोप है. युद्ध विराम समझौते के बाद भी इजरायल की सेना अभी लेबनान में ही रहेगी. 

Latest News
Israel की सेना ने अब लेबनान में डाला डेरा, क्या एक और युद्ध की तैयारी में हैं बेंजामिन नेतन्याहू?

सांकेतिक तस्वीर

Add DNA as a Preferred Source

इजरायल और हमास के बीच संघर्ष विराम समझौते (Israel Hamas Ceasefire) के बाद गाजा में 14 महीने बाद बमबारी थमी है. हालांकि, इजरायल की आक्रामकता अभी भी साफ नजर आ रही है. रविवार को लेबनान में इजरायली सेना के हमले का दावा किया जा रहा है. लेबनानी स्वास्थ्य अधिकारियों ने दावा किया है कि रविवार को इजरायली सेना ने प्रदर्शनकारियों पर गोलीबारी की थी. इस हमले में 22 लोग मारे गए हैं और 124 लोग घायल हो गए हैं.

लेबनान का कहना है कि प्रदर्शनकारी संघर्ष विराम समझौते के तहत इजरायली सेना (IDF) के वापस जाने की मांग कर रहे थे. इजरायल की आक्रामकता को देखकर सवाल उठ रहे हैं कि आखिर बेंजामिन नेतन्याहू की तैयारी क्या है? मिडिल ईस्ट में शांति बहाली फिलहाल मुश्किल है या इसमें लंबा वक्त लगेगा? 


यह भी पढ़ें: लेबनान में इजरायली सेना ने की गोलीबारी, 22 लोगों की मौत, 124 से ज्यादा घायल


युद्धविराम के लिए तैयार नहीं हैं बेंजामिन नेतन्याहू 
इजरायल की सेना की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि प्रदर्शनकारी हिज्बुल्लाह का झंडा लिए हुए थे और उन्होंने इजरायली सैनिकों पर हमले किए थे. इजरायल ने प्रदर्शन भड़काने के लिए हिज्बुल्लाह को दोषी करार दिया है. रविवार को ही इजरायल ने हजारों फिलिस्तीनियों को उत्तरी गाजा में उनके घरों में लौटने से पहले रोक दिया है. इजरायल ने हमास पर युद्धविराम के उल्लंघन का आरोप लगाया है. बता दें कि सीजफायर समझौते के बावजूद बेंजामिन नेतन्याहू ने स्पष्ट कह दिया था कि पूरी तरह से हमले बंद नहीं होंगे. इजरायल की मौजूदा आक्रामकता को देखकर लग रहा है कि फिलहाल समझौते और शांति के आसार मिडिल ईस्ट में नहीं बनने वाले. 

ख़बर की और जानकारी के लिए डाउनलोड करें DNA App, अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगलफेसबुकxइंस्टाग्रामयूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement