Advertisement

Iran: 'मदद रास्ते में है...', ईरान में देशव्यापी आंदोलन के बीच ट्रंप ने कर दिया बड़ा ऐलान

Iran Protest: ईरान में जारी आंदोलन के बीच डोनाल्ड ट्रंप ने प्रदर्शनकारियों को समर्थन देते हुए बड़ी कार्रवाई के संकेत दिए हैं. संभावित सैन्य विकल्पों और अंतरराष्ट्रीय हलचल ने हालात और गंभीर बना दिए हैं.

Latest News
Iran: 'मदद रास्ते में है...', ईरान में देशव्यापी आंदोलन के बीच ट्रंप ने कर दिया बड़ा ऐलान
Add DNA as a Preferred Source

Iran Protest: ईरान में जारी सरकार विरोधी प्रदर्शनों के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बयानों ने अंतरराष्ट्रीय राजनीति में हलचल तेज कर दी है. ट्रंप ने ईरानी प्रदर्शनकारियों के समर्थन में खुलकर बयान देते हुए किसी बड़ी कार्रवाई के संकेत दिए हैं. सोशल मीडिया के जरिए उन्होंने न सिर्फ ईरानी सरकार को चेतावनी दी, बल्कि प्रदर्शनकारियों को यह भरोसा भी दिलाया कि अमेरिका उनकी मदद के लिए तैयार है.  दरअसल, ईरान में लगातार बढ़ते सरकार विरोधी आंदोलनों के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कड़ा रुख अपनाया है. ट्रंप ने संकेत दिए कि अमेरिका ईरान के खिलाफ कोई बड़ा कदम उठा सकता है. उन्होंने प्रदर्शन कर रहे लोगों को देशभक्त बताते हुए उनका खुलकर समर्थन किया. 

मदद रास्ते में है...

ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रुथ सोशल पर लिखा कि ईरानी नागरिक प्रदर्शन जारी रखें और सरकारी संस्थानों पर कब्जा करें. उन्होंने यह भी कहा कि अत्याचार करने वालों के नाम याद रखे जाएं, क्योंकि उन्हें इसकी कीमत चुकानी पड़ेगी. ट्रंप ने अपने संदेश में यह भी जोड़ा कि मदद रास्ते में है. अमेरिकी राष्ट्रपति ने साफ किया कि उन्होंने ईरानी अधिकारियों के साथ होने वाली सभी बातचीत रद्द कर दी है. उनका कहना है कि जब तक प्रदर्शनकारियों पर हो रही हिंसा और हत्याएं बंद नहीं होतीं, तब तक किसी भी तरह की बातचीत संभव नहीं है. 

ईरान में देशव्यापी आंदोलन के बीच ट्रंप ने कर दिया बड़ा ऐलान


यह भी पढ़ें: दुनिया की 5 सबसे ताकतवर स्पेस एजेंसी, जानें किस नंबर पर आती है भारत की इसरो?


सैकड़ों शहरों में लोग सड़कों पर उतर आए

ईरान में यह आंदोलन ऐसे समय पर तेज हुआ है जब देश के सैकड़ों शहरों में लोग सड़कों पर उतर आए हैं. सरकार ने विरोध की आवाज को दबाने के लिए इंटरनेट सेवाएं लगभग पूरी तरह बंद कर दी हैं, ताकि प्रदर्शन से जुड़ी तस्वीरें और वीडियो बाहर न जा सकें. हालांकि, ट्रंप के कड़े तेवरों के बावजूद ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई ने साफ कर दिया है कि सरकार किसी दबाव में नहीं झुकेगी. रिपोर्ट्स के मुताबिक, अब तक 2000 से ज्यादा लोगों और सुरक्षाकर्मियों की मौत हो चुकी है, जबकि मानवाधिकार संगठनों का दावा इससे कहीं अधिक है. 

अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगलफेसबुकx,   इंस्टाग्रामयूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement