Advertisement

Hijab Row In Iran: अमेरिकी एंकर ने नहीं पहना हिजाब तो इंटरव्यू छोड़कर चले गए ईरानी राष्ट्रपति

Hijab Row In Iran: हिजाब का मुद्दा ईरान में बड़ा हो गया हैं. एक तरफ महिलाएं विरोध कर रही है तो दूसरी ओर कट्टरपंथी उन्हें निशाना बना रहे हैं.

Hijab Row In Iran: अमेरिकी एंकर ने नहीं पहना हिजाब तो इंटरव्यू छोड़कर चले गए ईरानी राष्ट्रपति
Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: ईरान में कट्टरपंथ और नई सोच को लेकर टकराव की स्थिति बन गई है. यहां हिजाब को लेकर महिलाओं ने खुलकर विरोध (Hijab Row in Iran) करना शुरू कर दिया है. वहीं सरकार अभी भी कट्टरपंथी सोच का पालन कर रही है जिसका उदाहरण ईरानी राष्ट्रपति इब्राहिम रायसी (Ebrahim Raisi) ने भी दिया. उन्होंने अमेरिका में एक महिला एंकर के साथ अपना इंटरव्यू सिर्फ इसलिए रद्द कर दिया क्योंकि एंकर ने हिजाब नहीं पहना था.

जानकारी के मुताबिक, ईरानी राष्ट्रपति का महिला एंकर द्वारा यह इंटरव्यू न्यूयॉर्क शहर में संयुक्त राष्ट्र महासभा में CNN की क्रिस्टियन अमनपुर द्वारा लिया जाने वाला था. वह ईरानी मूल की हैं. यह अमेरिकी धरती पर रायसी का पहला इंटरव्यू माना जा रहा था लेकिन ईरानी राष्ट्रपति एंकर के हिजाब न पहनने पर इंटरव्यू रद्द कर दिया और वे वहां से चले गए. 

पुतिन के इस ऐलान के बाद लोग ढूंढ रहे अपने हाथ तोड़ने के तरीके!

एंकर ने किया खुलासा

ईरानी राष्ट्रपति द्वारा इंटरव्यू न देने की जानकारी खुद पत्रकार और टेलीविजन होस्ट अमनपुर ने अपने ट्वीट्स के जरिए दी है. उन्होंने कहा, “क ईहफ्तों की योजना और अनुवाद उपकरण, लाइट और कैमरे लगाने के 8 घंटे के बाद, हम तैयार थे, लेकिन राष्ट्रपति रायसी की ओर से टीम को कोई संकेत नहीं मिला.’

अमनपुर ने कहा, "इंटरव्यू शुरू होने के 40 मिनट बाद एक सहयोगी आया. उन्होंने कहा कि मुझे राष्ट्रपति, ने हेडस्कार्फ़ पहनने का सुझाव दिया था क्योंकि यह मुहर्रम और सफर के पवित्र महीने हैं. मैंने विनम्रता से मना कर दिया. हम न्यूयॉर्क में हैं, जहां हेडस्कार्फ़ के संबंध में कोई कानून या परंपरा नहीं है. मैंने बताया कि किसी भी पूर्व ईरानी राष्ट्रपति ने ईरान के बाहर उनका साक्षात्कार करते समय इसकी आवश्यकता नहीं जाहिर की थी."

Iran Hijab Protest: अब तक 31 प्रदर्शनकारियों की मौत, बढ़ रहा हिंसक संघर्ष

हिजाब के खिलाफ हो रहे प्रदर्शन

वरिष्ठ पत्रकार और एंकर ने ईरानी राष्ट्रपति को मनाने की कई कोशिशें की लेकिन अंत में ईरानी राष्ट्रपति की टीम ने इंटरव्यू रद्द करने का ऐलान कर दिया. आपको बता दें कि ईरान में महिलाएं इस वक्त अपने हिजाब निकालकर फेंक रही हैं. कई जगह से तो हिजाब जलाकर प्रदर्शन करने के मामले भी सामने आए हैं जो कि नई सोच को दर्शाते हैं लेकिन ईरानी राष्ट्रपति अभी भी कट्टरपंथ को ही विस्तार दे रहे हैं और महिलाओं का समर्थन करने के बजाए हिजाब को बढ़ावा दे रहे हैं. 

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगल, फ़ेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर. 

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement