दुनिया
Iran Missile Attack on US Bases: ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला खामेनेई ने एक दिन पहले ही चेतावनी दी थी कि वह अमेरिकी हमले का जवाब जरूर देगा. उसके सैन्य ठिकानों को हम निशाना बनाएंगे.
मिडिल ईस्ट में ईरान और इजरायल के बीच चल रहे युद्ध ने भीषण रूप ले लिया है. ईरान ने अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर बड़ा जवाबी हमला किया है. ईरान ने कतर, सीरिया और इराक में अमेरिकी बेस पर मिसाइलें दागीं हैं. इस हमले के बाद UAE ने अपना एयरस्पेस बंद कर दिया है. वहीं, कुवैत और बहरीन में भी हमले के सायरन बज रहे हैं.
ईरान की तरफ से बयान आया कि ऑपरेशन खत्म हो गया है. ईरान ऑब्जर्वर ने कहा कि दोहा में अमेरिकी बेस पर 14 मिसाइलें दागीं गई हैं. उन्होंने कहा कि इस हमले के बाद कतर और ईरान के बीच संबंध पहले जैसे ही हैं. डोनाल्ड ट्रंप ने अपने अरब सहयोगियों की सुरक्षा को धूमिल किया है. हमने ट्रंप के हमले का करारा जवाब दिया है.
कतर की तरह इराक और सीरिया में भी ईरान ने कई बैलिस्टिक मिसाइलें दागीं है. हालांकि, इराक में इंटरसेप्ट करने की खबर सामने आ रही है. हालांकि, ईरान की धमकी के बाद कतर ने अपना एयरबेस बंद कर दिया था. उसने अपने विमानों के रूट भी डायवर्ट कर दिए थे. लेकिन इसके बावजूद ईरान ने अमेरिकी बेस को निशाना बनाया.
कतर एयरस्पेस बंद
कतर विदेश मंत्रालय ने अपने एयरस्पेस को बंद कर दिया है. साथ ही सभी यात्रियों, अधिकारियों और नागरिकों सुरक्षित रहने के लिए यातायात नहीं करने की एडवाइजरी जारी की है. वहीं, बहरीन सरकार ने आंतरिक मंत्रालय ने पोस्ट किया, 'सायरन बज रहे हैं. सभी नागरिकों और निवासियों से शांत रहने और सुरक्षित स्थान पर जाने का आग्रह किया है.
Qatar's relevant authorities announce temporary auspension of air traffic in country's airspace to ensure safety of citizens, residents, and visitors: Ministry of Foreign Affairs - Qatar pic.twitter.com/NDf5OG2xA7
— ANI (@ANI) June 23, 2025
कतर के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता माजिद अल अंसारी ने ट्वीट किया, 'कतर राज्य ईरानी रिवोल्यूशनरी गार्ड द्वारा अल-उदीद एयर बेस को निशाना बनाकर किए गए हमले की कड़ी निंदा करता है. हम इसे कतर राज्य की संप्रभुता, उसके एयरस्पेस, अंतर्राष्ट्रीय कानून और संयुक्त राष्ट्र चार्टर का घोर उल्लंघन मानते हैं. हम पुष्टि करते हैं कि कतर अंतरराष्ट्रीय कानून के अनुरूप इस आक्रमण का सीधा जवाब देने का अधिकार सुरक्षित रखते हैं.'
अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.