Advertisement

israel iran war: इजरायल-ईरान जंग में कहां छुपे थे सुप्रीम कमांडर खामेनेई? अब पहली बार आए जनता के सामने

ईरान और इजराइल के बीच युद्ध विराम के बाद पहली बार खामेनेई को देखा गया है. वह मुहर्रम के मातम जुलूस में सामने आए लेकिन उन्होंने किसी भी तरह का कोई भाषण नहीं दिया हैं.

Latest News
israel iran war: इजरायल-ईरान जंग में कहां छुपे थे सुप्रीम कमांडर खामेनेई? अब पहली बार आए जनता के सामने

israel iran war

Add DNA as a Preferred Source

ईरान और इजराइल के बीच पिछले दिनों हुई जंग बाद पहली बार सुप्रीम कमांडर  ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई जनता के सामने आए हैं. खामेनेई शनिवार को आशूरा से जुड़े एक शोक समारोह में शामिल हुए. दरअसल युद्ध शुरू होने के बाद केवल उनके कुछ वीडियो और सोशल मीडिया पोस्ट ही सामने आए थे. इन्हीं वीडियो को के चलते उन्होंने युद्ध के हालात और ईरान के आगे की कार्ययोजना बताई थी.

खामेनेई को लेकर कई दावे
युद्ध के दौरान ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई को लेकर कई तरह के दावे किए गए थे. ऐसा कहा जा रहा था कि इस संग्राम के चलते वे बंकर में छुप गए थे. बता दें कि 24 जून को दोनों देशों के बीच में लड़ाई खत्म हो गई थी. ऐसा कहा जा रहा था कि इजराइल की तरफ से शुरू हुए हमले के बाद खामेनेई को छिपा लिया गया था. दोनों देशों के बीच लगभग 12 दिनों तक चला ये युद्ध 24 जून को समाप्त हो गया था. 

मुहर्रम जुलूस में आए सामने
खामेनेई 13 जून को इस्राइली हमलों के बाद से सार्वजनिक रूप से नहीं दिखे थे. अब 5 जुलाई को मुहर्रम के मातम जुलूस में उन्हें देखा गया था. तेहरान में आशूरा की शाम पर मुहर्रम के मातम जुलूस में खामेनेई के पहुंचने पर समर्थकों ने उनका स्वागत किया. इस दौरान वहां पर लाखों लोगों की भीड़ जमा थी खामेनेई ने हाथ हिलाकर लोगों को अभिवादन किया वह काले रंग के कपड़े पहने हुए थे. 

नहीं दिया कोई भाषण
ऐसा माना जा रहा था कि युद्ध विराम के बाद पहली बार सामने आने के बाद खामेनेई जनता को संबोधित करेंगे. हालांकि ऐसा नहीं हुआ कड़ी सुरक्षा के बीच कार्यक्रम में पहुंचे सुप्रीम कमांडर ने मातम जुलूस के दौरान नारे लगाती भीड़ की ओर खामेनेई ने हाथ और सिर हिलाया. हालांकि इस दौरान उन्होंने कोई बयान या भाषण नहीं दिया.

अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए हमारे गूगलफेसबुकxइंस्टाग्रामयूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से जुड़ें.

 

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement