Advertisement

Iran Israel War: 'इजरायल के एकतरफा हमले से छिड़ सकता है महायुद्ध', मिस्र ने जारी की बड़ी चेतावनी

Iran Israel War: मिस्र के पीएम मुस्तफा मदबौली ने स्थिति को बेहतर बनाने के लिए तत्काल युद्ध विराम के लिए अंतरराष्ट्रीय समुदाय और ताकतवर संस्थाओं को आगे आकर दखल देने की मांग की है. 

Latest News
Iran Israel War: 'इजरायल के एकतरफा हमले से छिड़ सकता है महायुद्ध', मिस्र ने जारी की बड़ी चेतावनी

Mustafa Madbouly
 

Add DNA as a Preferred Source

Iran Israel War: मिस्र के पीएम मुस्तफा मदबौली ने चेतावनी दी कि इजरायल की तरफ से हो रहे एकतरफा हमले की वजह से मिडिल-ईस्ट में महायुद्ध छिड़ सकता है. इसको लेकर उनकी तरफ से बताया गया कि मंगलवार की घटनाओं ने एक बेहद ही खतरनाक हालात को जन्म दे दिया है. उन्होंने स्थिति को बेहतर बनाने के लिए तत्काल युद्ध विराम के लिए अंतरराष्ट्रीय समुदाय और ताकतवर संस्थाओं को आगे आकर दखल देने की मांग की. 

मिस्र की ओर से तत्काल युद्ध विराम की अपील 
समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के मुताबिक मदबौली की तरफ से कहा गया कि 'लेबनान में इजरायल की बढ़ती आक्रामकता की निंदा करता है और लेबनान की संप्रभुता को कमजोर करने के किसी भी कोशिश को खारिज करता है.' मिस्र की कैबिनेट ने लेबनान और गाजा पट्टी में तत्काल युद्ध विराम की अपील करते हुए कहा कि तनाव कम करने के लिए यह जरूरी कदम है. बता दें हिजबुल्लाह के समर्थक ईरान की ओर से मंगलवार रात इजरायल पर बड़ा मिसाइल हमला किया गया.

इजरायल पर ईरन ने छोडी थी सैंकड़ों मिसाइलें
इजरायल के चैनल 13 टीवी समाचार ने बताया कि ईरान से कम से कम 200 जमीन से जमीन पर मार करने वाली मिसाइलें दागी गईं, जिससे पूरे देश में सायरन बजने लगे और लाखों लोग शेलटर्स की ओर भागे. ईरान ने कहा कि यह बमबारी हमास के राजनीतिक नेता इस्माइल हानिया, हिजबुल्लाह चीफ हसन नसरल्लाह और ईरानी रिवोल्यूशनरी गार्ड्स कॉर्प्स कमांडर ब्रिगेडियर जनरल अब्बास निलफोरुशन की हत्याओं के जवाब में की गई.

(आईएएनएस के इनपुट के साथ)

ख़बर की और जानकारी के लिए डाउनलोड करें DNA App, अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement