Advertisement

Iran Israel Conflict:'सुरक्षा की हो रही अनदेखी, हम तबाही के करीब', ईरान के इजरायल पर अटैक को लेकर बोले ट्रंप

Iran Attacks Israel: ईरान ने इजराइल पर एक बड़ा मिसाइल हमला किया है. इस हमले में लगभग 150 से 180 मिसाइलें दागी गई हैं. वहीं इसपर ट्रंप का कहना है कि वर्तमान सरकार की असमर्थता वैश्विक स्थिरता के लिए खतरा बन गई है

Iran Israel Conflict:'सुरक्षा की हो रही अनदेखी, हम तबाही के करीब', ईरान के इजरायल पर अटैक को लेकर बोले ट्रंप
Add DNA as a Preferred Source

Iran Israel conflict: ईरान ने इजरायल पर एक बड़ा मिसाइल अटैक किया है, जिसमें इजरायली डिफेंस फोर्स के मुताबिक लगभग 150 से 180 मिसाइलें दागी गई हैं. यह हमला उस समय हुआ है जब अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दुनिया के बढ़ते संकट पर अपनी चिंता जताई है. ट्रंप का कहना है कि वर्तमान प्रशासन की असमर्थता वैश्विक स्थिरता के लिए खतरा बन गई है. उन्होंने ये आरोप लगाया कि राष्ट्रपति जो बाइडेन और उपराष्ट्रपति कमला हैरिस इस गंभीर समय में ध्यान केंद्रित नहीं कर रहे हैं और देश की सुरक्षा के मुद्दों पर अनजान हैं.

कमला हैरिस ने ईरान को लेकर कही ये बात 
ट्रंप ने आगे कहा कि उनके प्रशासन के दौरान ईरान के पास आर्थिक संसाधनों की कमी थी, लेकिन अब ईरान के पास 300 बिलियन डॉलर हैं, जो उसे खतरनाक ताकत बना रहे हैं. उन्होंने यह भी चिंता जताई कि वर्तमान प्रशासन अमेरिका को तीसरे विश्व युद्ध की तरफ ले जा रहा है. वहीं उपराष्ट्रपति कमला हैरिस ने ईरान को मध्य पूर्व में अस्थिरता पैदा करने वाली शक्ति बताया है.


ये भी पढ़े- भारत-चीन सीमा विवाद पर नया अपडेट, सेना प्रमुख ने बताया अब ये होगा Indian Army का प्लान


अमेरिकी ने ईरान को दी चेतावनी 
हैरिस ने अमेरिका की इजरायल के प्रति सुरक्षा प्रतिबद्धता को दोहराते हुए कहा कि इजरायल को ईरान और उसके समर्थित आतंकवादी समूहों के खिलाफ अपनी रक्षा के लिए आवश्यक संसाधन उपलब्ध कराना सुनिश्चित किया जाएगा. इस हमले के संबंध में अमेरिका ने पहले ही चेतावनी दी थी कि यदि ईरान हमला करता है, तो इसके गंभीर परिणाम उसे भुगतने होंगे.

ख़बर की और जानकारी के लिए डाउनलोड करें DNA App, अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement