Advertisement

अमेरिका में अवैध घुसपैठ की कर रहे थे कोशिश, 4 भारतीयों की दर्दनाक मौत

हादसे में मारे गए लोगों के शवों की शीनाख्त नहीं हो सकी है. पुलिस केस की छानबीन में जुटी है.

अमेरिका में अवैध घुसपैठ की कर रहे थे कोशिश, 4 भारतीयों की दर्दनाक मौत

कनाडा पुलिस चला रही सर्च ऑपरेशन.

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: कनाडा से अवैध तरीके से अमेरिका में घुसने की कोशिश कर रहे 4 भारतीयों की मौत हो गई है. कनाडा के तटरक्षकों ने सर्च ऑपरेशन के दौरान क्यूबेक के दलदल वाले इलाके से गुरुवार दोपहर 6 शव बरामद किए थे. पूरे इलाके में एक नवजात की भी तलाशी की जा रही है जो लापता है.

अकवेस्ने मॉक पुलिस सर्विस के डिप्टी चीफ ली-एन-ओ'ब्रायन ने शुक्रवार को कहा, 'जिन 6 लोगों के शव मिले हैं, उनमें दो परिवार शामिल हैं. एक रोमन मूल के हैं, दूसरे भारत के हैं. ये अमेरिका में अवैध तौर पर घुसपैठ की कोशिश कर रहे थे.'

इसे भी पढ़ें- Bad Food For Uric Acid:इन लोगों को भूलकर भी नहीं खानी चाहिए ये चीज, यूरिक एसिड के साथ बढ़ जाएगी जोड़ों की सूजन और दर्द

कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो ने इस घटना पर कहा है कि दोनों परिवारों की मौत कैसे हुई है, यह अभी तक साफ नहीं हो सका है. जिन्होंने अपना परिवार खो दिया है, उनके प्रति संवेदना है. 

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement