Advertisement

भारतीय महिला ने न्यूयॉर्क में किया सुसाइड, मरने से पहले बनाया Video, वजह जान आंसू रोक नहीं पाएंगे आप

समाज में आज भी ऐसे लोग हैं जो बेटा और बेटी में फर्क करते हैं. दहेज मांगते हैं. ये सब नहीं मिलता तो औरत पर अत्याचार करते हैं. ये कहानी भारत की नहीं न्यूयॉर्क में रहने वाले परिवार की है. मामला सुनकर आप आंसू नहीं रोक पाएंगे.

भारतीय महिला ने न्यूयॉर्क में किया सुसाइड, मरने से पहले बनाया Video, वजह जान आंसू रोक नहीं पाएंगे आप

Mandeep Kaur

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: न्यूयॉर्क से एक बुरी खबर आई है. कनेक्शन भारत से जुड़ा है और हमारे समाज की सोच पर कई सवाल खड़े करता है. न्यूयॉर्क में शनिवार को एक भारतीय महिला ने फांसी लगाकर अपनी जान दे दी. मनदीप कौर नाम की इस महिला की उम्र 30 साल के आस-पास बताई जा रही है. आत्महत्या का यह कदम उठाने से पहले मनदीप ने एक वीडियो बनाया था जो उसने अपने पापा को भेजा. इस वीडियो में वह अपनी आपबीती बता रही हैं, जिसे सुनकर ये समझ पाना मुश्किल नहीं है कि समाज की सोच एक इंसान को किस हद तक अपना जीवन खत्म करने पर मजबूर कर सकती है. जानिए क्या है पूरा मामला-

मनदीप कौर ने आत्महत्या का कदम उठाने से पहले अपने पापा को अपनी आपबीती बताते हुए एक वीडियो रिकॉर्ड किया था. इस वीडियो को उन्होंने सोशल मीडिया पर भी शेयर किया. इस वीडियो में वह पंजाबी में बात कर रही हैं. वह कह रही हैं, 'मैंने बहुत बर्दाश्त कर लिया है. मुझे लगा कभी वह बदल जाएगा, एक दिन सब ठीक हो जाएगा, लेकिन ऐसा कुछ नहीं हुआ, 8 साल हो गए अब मैं हर रोज मार नहीं खा सकती, ताने नहीं सुन सकती.मैं अब अपनी जिंदगी खत्म कर रही हूं. मुझे माफ कर देना पापा.'इस वीडियो में मनदीप ने यह भी बताया कि उसके पति औऱ ससुराल वाले उसे दो बेटियां होने की वजह से प्रताड़ित करते हैं और मरने पर मजबूर करते हैं. 

ये भी पढ़ें- Top News Today: आज ISRO अपने SSLV रॉकेट के साथ रचेगा इतिहास, नीति आयोग की बैठक, इन खबरों पर रहेगी देश की नजर

बता दें कि मनदीप की 6 और 4 साल की दो बेटियां हैं. वह उत्तर प्रदेश की रहने वाली हैं. शादी के बाद न्यूयॉर्क जाकर बस गई थीं. उनके पति का नाम रणजोतवीर सिंह संधू है. मनदीप कौर की बहन ने न्यूज एजेंसी एएनआई को बताया कि सन् 2015 में मनदीप की शादी हुई थी और इसके बाद वह पति के साथ न्यूयॉर्क चली गईं.यहां जाकर पति ने उन्हें प्रताड़ित करना शुरू कर दिया. वह बीते 8 सालों से हर रोज अत्याचार सह रही थी. वह उसे बेटा पैदा करने के लिए हर रोज ताने मारते और 50 लाख रुपये दहेज लाने के लिए भी प्रताड़ित करते.

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement