Advertisement

'आओ बेटी से मिल लो', अलग रहने वाली वाइफ को बुलाया, पूछा- मेरे साथ रहोगी? मना किया तो चाकू से काटा गला; एयरपोर्ट से अरेस्ट

शिकागो में एक व्यक्ति ने अपने से अलग रहने वाली पत्नी की हत्या कर दी. उसने बताया कि वो वाइफ को मारना नहीं चाहता था, लेकिन जब उसने मेरे साथ रहने से मना किया तो मैंने उसे खत्म कर दिया.

Latest News
'आओ बेटी से मिल लो', अलग रहने वाली वाइफ को बुलाया, पूछा- मेरे साथ रहोगी? मना किया तो चाकू से काटा गला; एयरपोर्ट से अरेस्ट

शिकागों में भारतीय मूल के व्यक्ति ने पत्नी की हत्या कर दी, उसे गिरफ्तार कर लिया गया है. (फोटो- शिकागो पुलिस)

Add DNA as a Preferred Source

बेटी से मिल लो आकर, बहुत दिन हो गए, वो तुम्हें याद कर रही है... शिकागो में रहने वाले 31 साल के भारतीय मूल के अंकुर पटेल ने पत्नी से फोन पर कहा, जोकि उससे अलग रह रही थी. जब वाइफ वहां पहुंची तो उसके होश उड़ गए क्योंकि वहां तो बेटी थी ही नहीं. अंकुर ने 5 साल की बेटी को भारत में माता-पिता के पास भेज दिया और पत्नी को बताया ही नहीं. जब उसने बेटी के बारे में पूछा तो वो अंकुर उससे बार-बार सुलह करने की बात करने लगा. वाइफ ने क्लीयर कर दिया कि वो उसके साथ नहीं रह सकती तो पटेल को इतना गुस्सा आया कि पत्नी पर चाकू से हमला कर दिया.

अंकुर पटेल अपनी पत्नी के साथ शिकागो के विस्कॉन्सिन में रहता था. कपल की 5 साल की एक बेटी है. पति और पत्नी के बीच अनबन हो गई और मई में पत्नी ने अंकुर को छोड़ दिया. दोनों इसी साल मई महीने में अलग हुए, लेकिन डिवोर्स नहीं लिया. वाइफ पति के कलीग रह चुके व्यक्ति के साथ लिव-इन में रहने लगी. उसने बेटी को भी पति के पास ही छोड़ दिया.

पत्नी और उसके पार्टनर को दी धमकी

वाइफ का इस तरह दूसरे व्यक्ति के साथ रहना पटेल को रास नहीं आया. उसने पहले तो वाइफ पर बेटी के नाम से दबाव बनाना शुरू किया कि अगर तुम मेरे साथ नहीं रहोगी तो बेटी के साथ बात नहीं करने दूंगा. इसको लेकर दोनों के बीच काफी लड़ाई-झगड़े हुए. इसके बाद पति ने पत्नी और उसके नए पार्टनर को जान से मारने की धमकी देनी भी शुरू कर दी. 

अगस्त के महीने में दिया था वारदात को अंजाम

अगस्त का महीना आते-आते अंकुर पटेल को समझ आ चुका था कि वाइफ अब उसके साथ नहीं रहेगी. इसलिए उसने वाइफ की हत्या की प्लानिंग शुरू कर दी. इस वारदात को अंजाम देने से करीब दो सप्ताह पहले वो शिकागो में अपने रिश्तेदारों के यहां गया और बेटी को उनके साथ भारत भेज दिया, जहां उसके माता-पिता रहते हैं. 

अब शुरू होती ही मर्डर की पूरी प्लानिंग. टीओआई के मुताबिक,  अंकुर ने पहले दुकान से एक चाकू खरीदा. इसका सीसीटीवी फुटेज भी मिला है. इसमें उसे चाकू से अटैक करते और काटते हुए देखा गया. चाकू खरीदने के बाद वो अपने अपार्टमेंट गया और फिर पत्नी को कॉल किया कि आओ बेटी से मिल लो, लेकिन हकीकत में तो बेटी भारत में थी, वो तो वहां थी ही नहीं. 

बेटी से मिलने को तुरंत तैयार हो गई पत्नी

पत्नी को बेटी से इसलिए मिलना था क्योंकि बीते करीब तीन महीनों से वो मिलने ही नहीं दे रहा था. जब इस तरह उसने ऑफर किया तो वो तुरंत आने को तैयार हो गई. वो अपने नए पार्टनर के साथ शिकागो पहुंची. पार्टनर बिल्डिंग के बाहर ही रुक गया, जबकि महिला अंदर अपार्टमेंट में चली गई. जब वो घर पहुंची तो हक्की-बक्की रह गई क्योंकि वहां तो उसकी बेटी थी ही नहीं. उसने जब जोर डाला तो पति उसे सुलह करने की गुहार लगाने लगा. पत्नी ने क्लीयर कर दिया अब वो उसके साथ नहीं रह सकती क्योंकि उसने दूसरा पार्टनर चुन लिया है. अंकुर इस बात से बुरी तरह बौखला गया और उसने चाकू से अटैक कर दिया.

सरकारी वकील ने क्या बताया?

टीओआई के मुताबिक, सरकारी वकील माइक पेकारा ने बताया कि पटेल और महिला के बीच बातचीत को रिकॉर्ड किया गया था. शुरुआत में दोनों के बीच बहस हुई क्योंकि पटेल ने साथ में रहने को कहा था. पति ने बहस के कुछ हिस्सों को अपने फोन में भी रिकॉर्ड किया था, लेकिन कोई मारपीट इसमें नहीं देखी गई. पेकारा ने बताया कि कुछ समय बाद पटेल ने चाकू निकाला और महिला की गर्दन पर अटैक कर दिया. पोस्टमार्टम में पता चला कि महिला को बचाव के दौरान भी कई चोटें आई थीं, जिनमें उसके लेफ्ट हाथ पर एक गहरा घाव भी लगा था.

 बिल्डिंग के बाहर खड़ा था महिला का नया पार्टनर

महिला के साथ आया उसका नया पार्टनर बिल्डिंग के बाहर ही खड़ा था, लेकिन जब वो बहुत देर तक बाहर नहीं आई तो वो बार-बार उसको मैसेज करने लगा. जब महिला की ओर से रिप्लाई नहीं आया तो परेशान होकर उसने इमरजेंसी नंबर 911 पर कॉल किया. उसने पुलिस को सब बातें जैसी की तैसी बताईं, लेकिन दिक्कत ये थी कि उसे अपार्टमेंट का नंबर नहीं पता था. इसलिए अधिकारियों ने खोजबीन शुरू की, लेकिन बाद में थक हारकर वो लौट गए. 

किस अपार्टमेंट में हुआ था मर्डर, कैसे पता लगा?

अंकुर पटेल ने दोस्तों के साथ कुछ प्लान बनाया था, जिसमें वो शामिल नहीं हुआ. दोस्तों को लगा कि चलो उसे घर से बुलाकर लाते हैं. जब वो उसके अपार्टमेंट पहुंचे तो हैरान रह गए क्योंकि वॉशिंग मशीन के पास एक महिला लेटी हुई थी. उन दोस्तों ने 911 पर कॉल किया. जब पुलिस वहां पहुंची तो देखा कि महिला की मौत हो चुकी है. 

एयरपोर्ट पहुंचा, टिकट काउंटर हो चुका था क्लोज 

आरोपी पति इस वारदात को अंजाम देकर अमेरिका छोड़ने की फिराक में था. वो तुरंत एयरपोर्ट पहुंचा, लेकिन टिकट काउंटर बंद हो चुका था. इसलिए वो टिकट नहीं खरीद पाया. इसके बाद उसने होटल में कमरा बुक किया और वहीं चाकू को ठिकाने लगा दिया. अंकुर अपने साथ कपड़े वगैरह लेकर नहीं आया था, इसलिए वो एक स्टोर गया, जहां डेबिट कार्ड से उसने नए जूते और कपड़े खरीदे. 

टिकट खरीद लिया, प्लेन में बैठने से पहले ही अरेस्ट

अगले दिन वो फिर एयरपोर्ट पहुंचा और भारत के लिए टिकट खरीदा, लेकिन पुलिस को उसके कांड की जानकारी मिल चुकी थी. इसलिए अधिकारियों ने उसे प्लेन में बैठने से पहले ही पकड़ लिया. बाद में उसने पुलिस को बताया कि वो अपनी पत्नी को मारना नहीं चाहता था, लेकिन जब उसने कहा कि वो नए पार्टनर के साथ रहेगी और मेरे पास वापस नहीं लौटेगी तो मैंने उसे खत्म कर दिया.

ये भी पढ़ें- गला घोंटा, पत्थर से चेहरा कुचला, पेट्रोल छिड़क डेडबॉडी में लगाई आग... केरल में 18 साल की गर्लफ्रेंड के मर्डर की पूरी कहानी

Advertisement
Advertisement

Advertisement