Advertisement

भारतीय मूल के शख्स ने Canada के नागरिक पर किया चाकू से हमला, स्टारबक्स कैफे के बाहर हुई घटना

पुलिस ने बताया कि पॉल स्टेनली अपनी पत्नी और बेटी के साथ कैफे आया था. तभी भारतीय शख्स ने उसपर चाकू से हमला कर दिया.

भारतीय मूल के शख्स ने Canada के नागरिक पर किया चाकू से हमला, स्टारबक्स कैफे के बाहर हुई घटना

सांकेतिक तस्वीर

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: कनाडा के वैंकूवर में एक भारतीय मूल शख्स ने कनाडाई नागरिक पर चाकू से हमला कर दिया. जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया. स्थानीय लोगों की मदद से पुलिस ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया. जहां इलाज के दौरान डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. घटना ग्रैनविले स्थित मशहूर स्टारबक्स कैफे के बाहर हुई. पुलिस हमलावर को गिरफ्तार कर लिया है.


'ग्लोबल न्यूज' की रिपोर्ट के अनुसार, स्थानीय पुलिस ने बताया कि 32 साल के इंदरदीप सिंह गोसाल नाम के भारतीय शक्स ने स्टारबक्स कैफे के बाहर कनाडा के पॉल स्टेनली श्मिट पर चाकू से हमला कर दिया. इंदरदीप ने पॉल को कई जगह चाकू मारे. जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया. घटना रविवार शाम करीब 5:40 बजे कैफे के बाहर हुई.

ये भी पढ़ें- Aman Dhaliwal ने कुल्हाड़ी से हमला करने वाले शख्स पर किया खुलासा, बोले 'वो जय माता दी चिल्लाया और'

पुलिस ने बताया कि पॉल स्टेनली अपनी पत्नी और बेटी के साथ कैफे आया था. तभी किसी बात को लेकर उसका इंदरदीप सिंह झगड़ी हो गया. विवाद इतना बढ़ गया कि भारतीय शक्स ने चाकू मार दिया. मृतक पॉल स्टेनली की मां ने कहा कि उसका बेटा अपनी पत्नी और बेटी के साथ खुशी-खुशी जिंदगी गुजार रहा था. लेकिन अब उसका सबकुछ उजड़ गया.

CCTV फुटेज खंगाल रही पुलिस
वैंकूवर पुलिस प्रवक्ता सार्जेंट स्टीव एडिसन ने कहा कि घटना की जगह की सीसीटीवी फुटेज खंगाली जा रही है. साथ ही चश्मदीदों से भी बात की जा रही है. ताकि आरोपीके हमले की पीछे के सही कारणों का पता लगाया जा सके. फिलहाल पुलिस आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है.

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement