Advertisement

भारत को मिला अंतरराष्ट्रीय समर्थन, इस छोटे से देश ने बढ़ाया हाथ, चीन-पाकिस्तान को दिखा दी औकात

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की त्रिनिदाद और टोबैगो की ऐतिहासिक द्विपक्षीय यात्रा ने भारत और कैरेबियाई देशों के बीच संबंधों को नई मजबूती दी है. यह किसी भारतीय प्रधानमंत्री की 1999 के बाद पहली त्रिनिदाद यात्रा थी, जिसमें रणनीतिक, डिजिटल, सामाजिक और सांस्कृतिक सहयोग के नए आयाम जुड़े.

Latest News
भारत को मिला अंतरराष्ट्रीय समर्थन, इस छोटे से देश ने बढ़ाया हाथ, चीन-पाकिस्तान को दिखा दी औकात

IndianOriginLeaders

Add DNA as a Preferred Source

प्रधानमंत्री मोदी और उनकी समकक्ष कमला प्रसाद बिसेसर के बीच प्रतिनिधिमंडल स्तरीय वार्ता के बाद दोनों देशों ने छह महत्वपूर्ण समझौतों पर हस्ताक्षर किए. ये समझौते बुनियादी ढांचे, औषधि, स्वास्थ्य सेवाएं, डिजिटल ट्रांसफॉर्मेशन, और यूपीआई प्रणाली जैसे क्षेत्रों में सहयोग को आगे बढ़ाएंगे. साथ ही आतंकवाद के खिलाफ साझा प्रतिबद्धता भी दोहराई गई. 

परिषद में भारत को समर्थन 

इस यात्रा का एक बड़ा कूटनीतिक संदेश यह रहा कि त्रिनिदाद और टोबैगो ने भारत को संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की स्थायी सदस्यता के लिए खुलकर समर्थन दिया. यह समर्थन उस समय और भी खास हो जाता है जब पाकिस्तान और चीन जैसे देश भारत की इस दावेदारी का विरोध करते हैं. बदले में भारत ने भी त्रिनिदाद की 2027-28 की UNSC अस्थायी सदस्यता की उम्मीदवारी का समर्थन किया. 

राष्ट्रपति से गर्मजोशी भरी मुलाकात 

पीएम मोदी ने त्रिनिदाद की राष्ट्रपति क्रिस्टीन कार्ला कंगालू से भी मुलाकात की. उन्होंने इस मुलाकात को “भारत-त्रिनिदाद मैत्री को नई गति देने वाला पल” बताया. मोदी ने राष्ट्रपति को उनकी प्रवासी भारतीय सम्मान के लिए बधाई भी दी. 

 भारतीय मूल के लिए OCI कार्ड 

भारत ने त्रिनिदाद में रह रहे भारतीय मूल की छठी पीढ़ी के लोगों को OCI (ओवरसीज सिटीजनशिप ऑफ इंडिया) कार्ड देने की घोषणा की, जिससे भारत से उनका जुड़ाव और गहरा होगा. 

 क्रिकेट और संस्कृति की बात 

मोदी ने संसद को संबोधित करते हुए क्रिकेट से लेकर चटनी म्यूज़िक और कैलिप्सो तक भारतीय समुदाय के योगदान की सराहना की. उन्होंने कहा, "राजनीति से कविता तक, क्रिकेट से वाणिज्य तक, हर क्षेत्र में भारतीय मूल के लोग त्रिनिदाद की ताकत हैं." 

    Read More
    Advertisement
    Advertisement
    Advertisement