Advertisement

India-Russia Relations: भारत ने पहली बार किया रूस का विरोध, यूक्रेन के समर्थन में किया ये काम

Russia-Ukraine War के दौरान भारत ने एक बार भी रूस के खिलाफ बयान नहीं दिया था लेकिन अब भारत ने एक ऐतिहासिक कदम उठाया है.

India-Russia Relations: भारत ने पहली बार किया रूस का विरोध, यूक्रेन के समर्थन में किया ये काम
Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: भारत और रूस के बीच कूटनीतिक रिश्ते (Russia-Ukraine Relations) दशकों से जस के तस मजबूत बने हुए हैं. वही रूस-यूक्रेन युद्ध (Russia-Ukraine War) के दौरान भारत ने रूस के खिलाफ सीधे तौर पर कोई बयान नहीं दिया लेकिन इतने बरसों में पहली बार भारत ने रूस के किसी कदम का विरोध करते हुए संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (UNSC) में यूक्रेन के समर्थन में मतदान किया है. भारत के इस कदम को ऐतिहासिक माना जा रहा है.

दरअसल, संयुक्त राष्ट्र की 15 सदस्यीय सुरक्षा परिषद ने यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की को इस दौरान वीडियो-टेलीकॉन्फ्रेंस के जरिए बैठक को संबोधित करने के लिए आमंत्रित किया था. वहीं यूक्रेन के मामले पर भारत ने पहली बार रूस के खिलाफ मतदान किया है.

Ukraine के रेलवे स्टेशन पर रूस का मिसाइल अटैक, 22 लोगों की मौत, 50 घायल

यूक्रेन के समर्थन में डाला वोट

सुरक्षा परिषद ने यूक्रेन की स्वतंत्रता की 31वीं वर्षगांठ पर छह महीने से जारी युद्ध की समीक्षा के लिए बुधवार को एक बैठक की थी. जैसे ही बैठक शुरू हुई, संयुक्त राष्ट्र में रूस के राजदूत वासिली ए नेबेंजिया ने वीडियो टेली-कॉन्फ्रेंस द्वारा बैठक में जेलेंस्की की भागीदारी के संबंध में एक प्रक्रियात्मक वोट कराने का अनुरोध किया था. इस वोटिंग 13 सदस्यों ने वोट किया था जबकि रूस ने इस निमंत्रण के खिलाफ मत दिया और चीन ने वोट नहीं दिया था. भारत ने भी यूक्रेन के पक्ष में वोटिंग की थी.

गौरतलब है कि भारत संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में यूक्रेन के मामले से बचता रहा है, जिससे अमेरिका समेत पश्चिम देश नाखुश हैं. यूक्रेन पर हमले के बाद पश्चिमी देशों ने रूस पर कड़े आर्थिक एवं अन्य प्रतिबंध लगाए हैं जिसके बावजूद भारत रूस से कच्चा तेल खरीद रहा है.

Russia-Ukraine युद्ध के बीच भारत के साथ रिश्तों को लेकर अमेरिका का बड़ा बयान

भारत ने नहीं किया रूस का विरोध 

आपको बता दें कि भारत ने यूक्रेन के खिलाफ रूस के हमले की निंदा नहीं की है. हालांकि दोनों देशों को बातचीत सछ मसला हल करने के सुझाव देता रहा है. वहीं भारत का रूस के खिलाफ न बोलना अमेरिका को सर्वाधिक परेशान करता रहा है और इसके चलते आए दिन अमेरिकी प्रशासन भारत को निशाने पर लेता रहा है.

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगल, फ़ेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर. 

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement