Advertisement

PM Modi in Maldives:भारत और मालदीव के रिश्तों में आई नई गर्माहट, पीएम मोदी ने दी 'नेबरहुड फर्स्ट' नीति पर जोर

India Maldives relations: प्रधानमंत्री मोदी की मालदीव यात्रा में भारत और मालदीव के बीच आर्थिक, व्यापारिक और सामाजिक सहयोग को गहरा करने वाले कई समझौते हुए, जिससे दोनों देशों के संबंध नई ऊंचाई पर पहुंचे.

Latest News
PM Modi in Maldives:भारत और मालदीव के रिश्तों में आई नई गर्माहट, पीएम मोदी ने दी 'नेबरहुड फर्स्ट' नीति पर जोर

PM Modi in Maldives

Add DNA as a Preferred Source

India Maldives relations: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मालदीव यात्रा द्विपक्षीय संबंधों के इतिहास में एक मील का पत्थर साबित हुई है. इस यात्रा के दौरान भारत और मालदीव के बीच रणनीतिक, आर्थिक और सामाजिक क्षेत्रों में कई महत्वपूर्ण समझौते हुए, जिनका सीधा असर दोनों देशों की जनता पर पड़ेगा. भारत की 'नेबरहुड फर्स्ट' नीति को मजबूती देने वाले इस दौरे में आधारभूत ढांचे से लेकर सामाजिक योजनाओं तक, हर स्तर पर सहयोग का विस्तार किया गया है. 


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की हालिया मालदीव यात्रा ने भारत-मालदीव द्विपक्षीय रिश्तों को एक नई दिशा दी है. दोनों देशों के बीच विश्वास, सहयोग और साझेदारी को और मजबूत करने के उद्देश्य से इस दौरे में कई अहम घोषणाएं और परियोजनाएं शुरू की गईं.

नई लाइन ऑफ क्रेडिट

सबसे महत्वपूर्ण घोषणा ₹4,850 करोड़ (लगभग 565 मिलियन डॉलर) की नई लाइन ऑफ क्रेडिट (LoC) को लेकर की गई. यह राशि मालदीव में बुनियादी ढांचे और लोगों की प्राथमिकताओं से जुड़ी परियोजनाओं पर खर्च की जाएगी. इसके साथ ही, भारत ने पहले से जारी LoC के अंतर्गत मालदीव को वार्षिक ऋण चुकौती में राहत देने का भी निर्णय लिया, जिससे मालदीव को अपनी आर्थिक प्राथमिकताओं पर ध्यान केंद्रित करने में मदद मिलेगी.

व्यापार और निवेश को बढ़ावा

व्यापारिक संबंधों को और प्रगाढ़ बनाने के लिए दोनों देशों ने India-Maldives Free Trade Agreement (IMFTA) पर बातचीत शुरू करने का फैसला किया. इस समझौते के जरिए दोनों देशों के बीच व्यापार और निवेश को बढ़ावा मिलेगा. राजनयिक संबंधों की 60वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में दोनों देशों की पारंपरिक नौकाओं पर आधारित एक विशेष डाक टिकट भी जारी किया गया. वहीं, हुलहुमाले में भारत द्वारा वित्त पोषित 3,300 सोशल हाउसिंग यूनिट्स को मालदीव को सौंपा गया, जो वहां के कई परिवारों के लिए सुरक्षित और स्थायी आवास का माध्यम बनेंगे.


यह भी पढ़ें: अब ड्रोन से तबाही मचाएगी भारत की नई मिसाइल, DRDO ने किया ULPGM-V3 की सफल टेस्टिंग, जानें इसकी खासियत


एक नए युग की शुरुआत

इसके अलावा अड्डू शहर में सड़क और ड्रेनेज परियोजना का उद्घाटन किया गया, जबकि 6 हाई इंपैक्ट कम्युनिटी डेवलपमेंट प्रोजेक्ट्स (HICDPs) की शुरुआत से शिक्षा, स्वास्थ्य और स्वच्छता क्षेत्रों में सुधार होगा. भारत ने मालदीव को 72 वाहन और उपकरण भी भेंट किए, जिसमें एम्बुलेंस, पुलिस और फायर ब्रिगेड वाहन शामिल हैं. प्रधानमंत्री मोदी की यह यात्रा केवल एक कूटनीतिक दौरा नहीं, बल्कि दक्षिण एशिया में सहयोग, स्थायित्व और साझेदारी के एक नए युग की शुरुआत है.

अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए हमारे गूगलफेसबुकxइंस्टाग्रामयूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से जुड़ें.

 

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement