Advertisement

'डियर मिस्टर मुर्तजा...', भारत ने सिंधु जल संधि रोककर दी सख्त चेतावनी, चिट्ठी में और ऐसा क्या था जिसने पूरे पाकिस्तान को हिला दिया?

भारत ने पाकिस्तान को सिंधु जल संधि निलंबित करने की औपचारिक सूचना दे दी है. भारत के तरफ से लिखे गए इस पत्र की शुरुआत 'डियर मिस्टर मुर्तजा' से हुई, लेकिन इसका अंत एक गंभीर चेतावनी के साथ था.

Latest News
'डियर मिस्टर मुर्तजा...', भारत ने सिंधु जल संधि रोककर दी सख्त चेतावनी, चिट्ठी में और ऐसा क्या था जिसने पूरे पाकिस्तान को हिला दिया?

Indus Water Treaty (Image - ANI)

Add DNA as a Preferred Source

डियर मिस्टर मुर्तजा... से शुरू हुआ वह पत्र, जिसने भारत और पाकिस्तान के बीच दशकों पुरानी सिंधु जल संधि को फिलहाल रोकने की औपचारिक सूचना दे दी. भारत ने यह बड़ा कदम जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए भीषण आतंकी हमले के बाद उठाया है, जिसमें 26 मासूम लोगों की जान गई थी. इस आतंकी हमले की जिम्मेदारी पाकिस्तान-आधारित संगठन TRF ने ली. इसके बाद भारत ने पाकिस्तान को साफ संदेश दे दिया कि आतंक और समझौतों की एकसाथ कोई जगह नहीं है. गृह मंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में एक अहम बैठक शुक्रवार को होने जा रही है, जिसमें जल शक्ति मंत्री और अन्य वरिष्ठ मंत्री शामिल होंगे. 

गंभीर चेतावनी के साथ अंत

भारत ने 1960 में हुई सिंधु जल संधि को निलंबित करने का बड़ा और कड़ा फैसला लिया है. इस फैसले की आधिकारिक जानकारी जल संसाधन सचिव देबाशीष मुखर्जी ने पाकिस्तान के जल मंत्रालय में सचिव सैयद अली मुर्तजा को एक पत्र लिखकर दी .पत्र की शुरुआत 'डियर मिस्टर मुर्तजा' से हुई, लेकिन इसका अंत एक गंभीर चेतावनी के साथ था. 

पाकिस्तान लगातार सीमा पार आतंकवाद को बढ़ावा दे रहा है

पत्र में भारत ने कहा कि पाकिस्तान लगातार सीमा पार आतंकवाद को बढ़ावा दे रहा है, जो संधि की भावना और भरोसे के खिलाफ है. विशेष रूप से जम्मू-कश्मीर में आतंकी घटनाओं में इजाफा हुआ है, जिनमें सबसे हालिया हमला पहलगाम में हुआ था. इस हमले की जिम्मेदारी TRF (The Resistance Front) नामक आतंकी संगठन ने ली, जो लश्कर-ए-तैयबा का प्रॉक्सी ग्रुप माना जाता है. 

संधि पर दोबारा विचार करना जरूरी

भारत ने अपने पत्र में यह भी बताया कि बदलती परिस्थितियों, जैसे जनसंख्या में बढ़ोतरी, स्वच्छ ऊर्जा की मांग और जल वितरण की नई जरूरतें के चलते इस संधि पर दोबारा विचार करना जरूरी हो गया है. साथ ही, पाकिस्तान की ओर से भारत की चिंताओं को नजरअंदाज किया गया है और किसी भी बातचीत से इनकार किया गया है. 


यह भी पढ़ें: Pahalgam Attack: पाकिस्तान ने भारत के लिए बंद किया एयरस्पेस, तो Air India और Indigo ने भी कर दिया ये ऐलान


आतंकी हमले में 28 लोगों की मौत 

भारत ने अब अपने जल अधिकारों का पूर्ण उपयोग करने का निर्णय लिया है. यह कदम पाकिस्तान द्वारा निरंतर सीमा पार आतंकवाद को समर्थन देने के जवाब में उठाया गया है. दरअसल, 22 अप्रैल को आतंकवादियों ने पहलगाम में घूमने आए पर्यटकों पर हमला कर दिया, जिसमें 28 निर्दोष लोगों की जान चली गई. इस बर्बर हमले के बाद भारत सरकार ने पाकिस्तान के खिलाफ कई कठोर कदम उठाने का फैसला किया है.

अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से जुड़ें.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement