Advertisement

ईरानी सुप्रीम लीडर ने भारत को बताया 'सच्चा दोस्त', खामेनेई की ओर से खास धन्यवाद

ईरान और इज़राइल के बीच 12 दिन तक चले युद्ध का अंत हो चुका है, और अब दोनों देशों ने संघर्ष विराम लागू कर दिया है. इसी बीच, ईरान ने भारत को समर्थन के लिए विशेष रूप से धन्यवाद व्यक्त किया है.

Latest News
ईरानी सुप्रीम लीडर ने भारत को बताया 'सच्चा दोस्त', खामेनेई की ओर से खास धन्यवाद

iran ambassy thanks to indian

Add DNA as a Preferred Source

ईरान ने हाल ही में इजराइल के साथ हुए युद्ध के दौरान मिले समर्थन के लिए भारत और भारत के नागरिकों का आभार जताया है. नई दिल्ली स्थित ईरानी दूतावास ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक आधिकारिक बयान जारी कर इस्लामी गणराज्य की ओर से भारत के लोगों के लिए धन्यवाद दिया है. बयान में भारत के "महान और स्वतंत्रता प्रेमी लोगों" को संबोधित करते हुए कहा गया कि ईरानी राष्ट्र की जीत के इस अवसर पर वह भारत के समर्थन को सराहता है. 

किन-किन को धन्यवाद कहा गया? 

ईरानी दूतावास ने न सिर्फ आम भारतीयों का, बल्कि विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े लोगों का नाम लेकर आभार जताया. इसमें भारतीय संसद के माननीय सदस्य, राजनीतिक दल, धार्मिक और आध्यात्मिक नेता, प्रोफेसर, मीडिया के सदस्य, सामाजिक कार्यकर्ता और तमाम ऐसे लोग शामिल हैं, जिन्होंने खुलकर ईरान का समर्थन किया. ईरान ने कहा कि ये समर्थन केवल राजनीतिक नहीं, बल्कि मानवीय और सांस्कृतिक स्तर पर गहरी एकजुटता का प्रतीक है. 

समर्थन को बताया वैश्विक न्याय का हिस्सा 

बयान में यह भी कहा गया कि ईरानी लोगों की दृढ़ता सिर्फ अपनी मातृभूमि की रक्षा नहीं थी, बल्कि यह संयुक्त राष्ट्र चार्टर और अंतरराष्ट्रीय कानूनों के उल्लंघन के खिलाफ एक प्रतिरोध भी था. ईरान ने भारत की एकजुटता को शांति, स्थिरता और वैश्विक न्याय के पक्ष में एक मजबूत कदम बताया. 

ये भी पढ़ें: अमेरिकी B2 Bomber अटैक में परमाणु ठिकानों को कितना नुकसान हुआ? ईरान के विदेश मंत्रालय ने अब बताया

इजराइल के जासूसों को फांसी 

इस बीच, ईरान ने इज़राइल के लिए जासूसी करने के आरोप में तीन और लोगों को फांसी दे दी है. सरकारी मीडिया के अनुसार, इन लोगों को पश्चिम अजर-बैजान प्रांत की उर्मिया जेल में सजा दी गई. 16 जून से अब तक कुल छह लोगों को इसी आरोप में फांसी दी जा चुकी है. इन पर देश में हथियार पहुंचाने का भी आरोप था.

 

अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगलफेसबुकx,   इंस्टाग्रामयूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से  

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement