Advertisement

26/11 का बदला अब होगा पूरा! हाफिज सईद को लेकर भारत ने पाकिस्तान के सामने रखी ये मांग

Hafiz Saeed News: आतंकी हाफिज सईद मुंबई में हुए 26-11 हमले का मास्टरमाइंड है. इस आतंकवादी हमले में अमेरिकी नागरिकों समेत 160 से ज्यादा लोगों की मौत हुई थी.

Latest News
26/11 का बदला अब होगा पूरा! हाफिज सईद को लेकर भारत ने पाकिस्तान के सामने रखी ये मांग

hafiz saeed

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: मुंबई में 26/11 हमले का मास्टरमाइंड और लश्कर-ए-तैयबा के सरगना आंतकी हाफिज सईद के खात्मे दिन अब नजदीक आ गए हैं. भारत ने पाकिस्तान से हाफिज सईद के प्रत्यर्पण की मांग की है. पाकिस्तान मीडिया में दावा किया जा रहा है कि भारत सरकार ने पाकिस्तान विदेश मंत्रालय से आतंकी हाफिज सईद को सौंपने की मांग की है.

रिपोर्ट्स के मुताबिक भारतीय विदेश मंत्रालय ने पाकिस्तान से हाफिज सईद के प्रत्यर्पण का अनुरोध किया है. विशेषज्ञों का कहना है कि भारत और पाकिस्तान के बीच इस प्रकार के प्रत्यर्पण के लिए कोई औपचारिक संधि नहीं है. बावजूद इसके दोनों देश चाहे तो मानवता के खिलाफ होने वाली आतंकवादी घटनाओं को रोकने के लिए इस प्रकार के आतंकवादियों पर प्रत्यर्पण के जरिए अंकुश लगा सकते हैं.

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय को भारत सरकार ने हाफिज सईद के प्रत्यर्पण के लिए कानूनी प्रक्रिया शुरू करने का आग्रह किया गया है. गौरतलब है कि हाफिज सईद भारत की मोस्ट वांटिड आतंकवादियों की लिस्ट में शामिल है. यही कारण है कि अब भारत हाफिज सईद को भारत लाने की तैयारी में है. सरकार ने इसके लिए पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय से हाफिज को भारत सौंपने की मांग की है.

अमेरिका ने रखा 1 करोड़ का इनाम
जम्मू-कश्मीर में हुई कई आतंकी वारदातों के अलावा हाफिज सईद मुंबई में हुए 26-11 हमले का भी मास्टरमाइंड है. इस आतंकवादी हमले में अमेरिकी नागरिकों समेत 160 से ज्यादा लोगों की मौत हुई थी. भारत के अलावा भी कई अन्य देशों ने हाफिज सईद को आतंकवादी घोषित किया है. हाफिज सईद और उसके संगठन पर अमेरिका ने इनाम भी घोषित किया है. हाफिज का आंतकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा है. इस आतंकी संगठन पर लगभग 1 करोड़ डॉलर का इनाम है. आतंकी फंडिंग मामले में हाफिज सईद कई बार जेल में बंद किया जा चुका है.

ये भी पढ़ें- Indian Navy के पूर्व अफसरों को नहीं मिलेगी मौत की सजा, कतर से आई बड़ी खबर, पढ़ें पूरा फैसला

रक्षा विशेषज्ञों का कहना है कि अगर पाकिस्तान पड़ोसी देशों के साथ अच्छे रिश्ते रखने का इच्छुक है और आतंकवाद पर अंकुश लगाने का इरादा रखता है तो उसे इस प्रत्यर्पण अनुरोध को लेकर सकारात्मक कदम उठाना चाहिए. गौरतलब है कि पाकिस्तान पर सीमा पार आतंकवाद को प्रोत्साहन के आरोप लगते रहे हैं. इसके अलावा पाकिस्तान ने भारत के खिलाफ आतंकवादी साजिशों में शामिल रहे दाऊद इब्राहिम सरीखे असामाजिक तत्वों व आतंकवादियों को अपने यहां शरण भी दी है. (रिपोर्ट- आईएएनएस)

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगल, फ़ेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement