Advertisement

पोप फ्रांसिस के निधन पर भारत में तीन दिनों का राजकीय शोक, सरकारी भवनों में झुका रहेगा तिरंगा

पोप फ्रांसिस के निधन के बाद भारत में तीन दिन के राजकीय शोक का ऐलान किा गया है. इस दौरान तिरंगा झुका रहेगा और किसी भी आधिकारिक मनोरंजक कार्यक्रम का आयोजन नहीं होगा.

Latest News
पोप फ्रांसिस के निधन पर भारत में तीन दिनों का राजकीय शोक, सरकारी भवनों में झुका रहेगा तिरंगा
Add DNA as a Preferred Source

दुनिया के बड़े धार्मिक नेता पोप फ्रंसिस ने 21 अप्रैल को 88 साल की उम्र में इस दुनिया को अलविदा कह दिया. उनके निधन के बाद से पूरी दुनिया में शोक की लहर दौड़ पड़ी है. भारत में भी पोप फ्रांसिस के निधन पर राजनेताओं ने प्रतिक्रियाएं दी और दुख व्यक्त किया. वहीं, अब उनकी याद में भारत ने तीन दिवसीय राज्य शोक का ऐलान किया है, जो 22 अप्रैल से 24 अप्रैल तक चलेगा. इस दौरान, भारत के सभी सरकारी भवनों पर राष्ट्रीय ध्वज आधा झुका रहेगा और किसी भी तरह के आधिकारिक मनोरंजन का आयोजन नहीं होगा. 

तीन दिन का राजकीय शोक 

दरअसल, गृह मंत्रालय (MHA) ने पोप फ्रांसिस के निधन पर उनके सम्मान के रूप में तीन दिवसीय राजकीय शोक की घोषणा की है. पोप फ्रांसिस का आज सोमवार की सुबह को निधन हो गया. ऐसे में उनके सम्मान के रूप में, पूरे भारत में तीन दिवसीय राजकीय शोक मनाया जाएगा. वहीं पोप फ्रांसिस के अंतिम संस्कार के दिन एक दिन का अतिरिक्त राजकीय शोक भी रहेगा. इस दौरान सराकारी भवनों पर राष्ट्रीय ध्वज आधा झुका रहेगा, जहां राष्ट्रीय ध्वज नियमित रूप से फहराया जाता है और न ही किसी कार्यक्रम का आयोजन होगा. 

ये भी पढ़ें-कौन थे कैथोलिक चर्च प्रमुख पोप फ्रांसिस, 88 की उम्र में ली आखिरी सांस, अब कौन होगा उत्तराधिकारी

पीएम मोदी ने जताया दुख 

पोप फ्रांसिस के निधन पर पीएम मोदी ने दुख व्यक्त करते हुए कहा, "परम पूज्य पोप फ्रांसिस के निधन से मुझे गहरा दुख हुआ है. दुख और स्मरण की इस घड़ी में, वैश्विक कैथोलिक समुदाय के प्रति मेरी हार्दिक संवेदनाएं. पोप फ्रांसिस को दुनिया भर के लाखों लोग हमेशा करुणा, विनम्रता और आध्यात्मिक साहस के प्रतीक के रूप में याद रखेंगे. छोटी उम्र से ही उन्होंने प्रभु ईसा मसीह के आदर्शों को साकार करने के लिए खुद को समर्पित कर दिया था. उन्होंने गरीबों और वंचितों की लगन से सेवा की. जो लोग पीड़ित थे, उनके लिए उन्होंने आशा की भावना जगाई. मैं उनके साथ अपनी मुलाकातों को याद करता हूं और समावेशी और सर्वांगीण विकास के प्रति उनकी प्रतिबद्धता से बहुत प्रेरित हुआ. भारत के लोगों के प्रति उनका स्नेह हमेशा संजोया जाएगा. उनकी आत्मा को ईश्वर की गोद में शांति मिले."

अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से जुड़ें.

    Advertisement
    Advertisement

    Advertisement