Advertisement

इजरायल-ईरान जंग के बीच भारत का Operation Sindhu, ईरान से 110 भारतीय छात्रों को सुरक्षित निकाला गया

Operation Sindhu: ईरान-इजरायल युद्ध के बीच भारत ने 'ऑपरेशन सिंधु' की शुरुआत की है. विदेश मंत्रालय की निगरानी में भारतीय छात्रों की सुरक्षित वापसी शुरू हो चुकी है.

Latest News
इजरायल-ईरान जंग के बीच भारत का Operation Sindhu, ईरान से 110 भारतीय छात्रों को सुरक्षित निकाला गया

ईरान-इजरायल युद्ध के बीच भारत ने 'ऑपरेशन सिंधु' की शुरुआत की है. 

Add DNA as a Preferred Source

Operation Sindhu: इजरायल और ईरान के बीच जारी जंग में हालात लगातार बिगड़ते जा रहे हैं. मिसाइल हमलों के कारण दोनों देशों में भारी तबाही हो रही है. ऐसे में ईरान में रह रहे भारतीय नागरिकों की सुरक्षा को लेकर भारत सरकार सक्रिय हो गई है. पिछले कुछ दिनों में देश के हालात को देखते हुए  विदेश मंत्रालय ने 'ऑपरेशन सिंधु' की शुरुआत की है, जिसके तहत वहां फंसे भारतीयों को सुरक्षित वापस लाया जा रहा है. ताज़ा अपडेट के मुताबिक, ईरान में फंसे 110 भारतीय छात्रों को रेस्क्यू कर लिया गया है. इन छात्रों को सुरक्षित दिल्ली लाया गया, इनमें से 90 छात्र जम्मू-कश्मीर से हैं.

ईरान के विभिन्न शहरों में रह रहे भारतीय छात्र सबसे ज्यादा प्रभावित हुए हैं. सरकार ने युद्धस्तर पर इनकी सुरक्षित वापसी सुनिश्चित करने के लिए विशेष इंतजाम किए हैं. इस ऑपरेशन का मकसद है ईरान में रह रहे भारतीय नागरिकों, खासकर छात्रों, को युद्ध क्षेत्र से निकालकर भारत पहुंचाना. 

राहत अभियान युद्धस्तर पर

विदेश मंत्रालय की निगरानी में यह राहत अभियान युद्धस्तर पर चलाया जा रहा है. जानकारी के अनुसार, ऑपरेशन के पहले चरण में ईरान के उत्तरी इलाके में स्थित उर्मिया मेडिकल यूनिवर्सिटी में पढ़ाई कर रहे 110 भारतीय छात्रों को सुरक्षित बाहर निकाला गया है. आपको बता दें,  इन छात्रों को सड़क मार्ग से आर्मेनिया की राजधानी येरेवन पहुंचाया जाएगा वहां से उन्हें जहाज से भारत लाया जाएगा. 


यह भी पढ़ें: हिजबुल्ला-हमास जैसी ट्रेनिंग, लेकिन मिशन अलग, ईरान की सेना से कितनी अलग है IRGC


भारतीय दूतावास के संपर्क में रहें 

येरेवन से 18 जून को दोपहर 2:55 बजे एक विशेष विमान छात्रों को लेकर भारत के लिए रवाना हुआ. यह विमान 19 जून की सुबह नई दिल्ली पहुंचेगा. सरकार ने इस पूरे अभियान के लिए एक 24x7 नियंत्रण कक्ष भी स्थापित किया है, जो ईरान और इजरायल के मौजूदा हालात पर लगातार नजर रख रहा है. ईरान में रह रहे अन्य भारतीयों की सुरक्षित वापसी के लिए भी तैयारी चल रही है. विदेश मंत्रालय ने सभी भारतीय नागरिकों से अपील की है कि वे भारतीय दूतावास के संपर्क में रहें और किसी भी आपात स्थिति में कंट्रोल रूम से मदद लें. 

अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए हमारे गूगलफेसबुकxइंस्टाग्रामयूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से जुड़ें.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement