Advertisement

Imran Khan: इमरान खान और बुशरा बीबी चलाते थे सेक्स रैकेट, अनाथ बच्चियों के शोषण का लगा आरोप

Imran Khan Sex Racket: पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की मुश्किलें कम होती नहीं दिख रही हैं. अब उन पर एक महिला ने सेक्स रैकेट चलाने का आरोप लगाया है. काशाना वेलफेयर हाउस की पूर्व सुपरिटेंडेंट अफाशा लतीफ ने यह आरोप लगाया है.

Imran Khan: इमरान खान और बुशरा बीबी चलाते थे सेक्स रैकेट, अनाथ बच्चियों के शोषण का लगा आरोप

Imran Khan And Bushra BIBI

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: तोशाखाना भ्रष्टाचार केस में दोषी करार दिए जाने के बाद से पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री फिलहाल जेल में बंद हैं. इसके बाद भी उनकी मुश्किलें कम होती नहीं दिख रही हैं. अब काशाना वेलफेयर हाउस की पूर्व सुपरिटेंडेंट अफाशा लतीफ ने पीटीआई चीफ और उनकी तीसरी पत्नी के ऊपर बड़ा आरोप लगाया है. लतीफ का कहना है कि पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री और उनकी तीसरी बीवी बुशरा बीबी देश में हाई प्रोफाइल सेक्स रैकेट चलाते थे. इतना ही नहीं महिला का कहना है कि पीएम रहते हुए इमरान खान के आवास पर अनाथालय की बच्चियों को भेजा जाता था और उनका यौन शोषण होता था. महिला खुद एक अनाथालय की सुपरिटेंडेंट रह चुकी हैं. इस आरोप ने पाकिस्तान की राजनीति में नए सिरे से तहलका मचा दिया है. 

बच्चियों का यौन शोषण, कई अब तक लापता 
पाकिस्तान के मीडिया चैनल को दिए इंटरव्यू में अफाशा लतीफ ने कहा कि सेक्स रैकेट चलाने और बच्चियों के साथ यौन हिंसा जैसे अपराध इमरान खान की तीसरी पत्नी बुशरा बीबी उर्फ पिंकी पीरनी के कहने पर होता था. लतीफ ने कहा कि बच्चियों का पीएम के आवास पर यौन शोषण किया गया और फिर उन्हें धमकाया भी जाता था. आज भी कई बच्चियां लापता हैं और उनका कुछ अता-पता नहीं चल सका है. लतीफ का कहना है कि बच्चियों को शारीरिक और मानसिक यातना दी जाती थी. 

यह भी पढें: ईशनिंदा की आड़ में अल्पसंख्यक निशाना, पाकिस्तान की शर्मनाक हकीकत  

अफाशा लतीफ ने कहा कि अनाथ बच्चियों के साथ जानवरों से भी बुरा सलूक किया जाता था. उनके साथ बुरी तरह से मारपीट की जाती थी और दरिंदगी होती थी. कुछ लड़कियों के प्राइवेट पार्ट्स से इतना खून निकल रहा था कि उनकी सर्जरी करानी पड़ी. उन्होंने इमरान खान और उनकी बीवी बुशरा बीबी के साथ अजमल चीमा का भी जिक्र किया. चीमा खान दंपती के करीबी में शुमार किए जाते हैं. उन्होंने कहा कि चीमा ने दो लावारिश लड़कियों का यौन शोषण किया और फिर उन्हें पागलखाने में शिफ्ट करा दिया था.

यह भी पढ़ें: पाकिस्तान में पीर ने बच्ची की रेप के बाद की हत्या, हैवानियत का वीडियो वायरल   

फिलहाल जेल में बंद हैं इमरान खान 
पाकिस्तान की सियासत में बुलंदी का सफर तय करने के बाद इमरान खान के सितारे अब गर्दिश में हैं और वह जेल में बंद हैं. उनके कानूनी सलाहकारों का दावा है कि जेल में उनके साथ बुरा सलूक किया जा रहा है. जेल जाने से पहले पीटीआई चीफ ने भी दावा किया था कि उनकी हत्या की जा सकती है. उनके चुनाव लड़ने पर भी रोक लगाई गई है और अब इसकी उम्मीद कम ही है कि वह अगला चुनाव लड़ सकेंगे. हालांकि उनकी पार्टी चुनावों में हिस्सा ले सकती है. 

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement