Advertisement

इंडिगो संकट से जुड़ी बहुत बड़ी खबर, पैसा आपके खाते में पहुंच जाएगा- इंडिगो, फ्लाइट कैंसिल का रिफंड कर रहे- इंडिगो, 5-15 दिसंबर तक टिकट कैंसिल की छूट-इंडिगो, आपको हुई परेशानी का अफसोस है- इंडिगो | इंडिगो संकट से जुड़ी बहुत बड़ी खबर, पैसा आपके खाते में पहुंच जाएगा- इंडिगो, फ्लाइट कैंसिल का रिफंड कर रहे- इंडिगो, 5-15 दिसंबर तक टिकट कैंसिल की छूट-इंडिगो, आपको हुई परेशानी का अफसोस है- इंडिगो | ममता के इशारे पर काम हो रहा है- BJP, नई बाबरी मस्जिद को लेकर BJP का बयान, हुमायूं कबीर के पीछे ममता बनर्जी- BJP | ममता के इशारे पर काम हो रहा है- BJP, नई बाबरी मस्जिद को लेकर BJP का बयान, हुमायूं कबीर के पीछे ममता बनर्जी- BJP

बांग्लादेश में फिर से हिंदू मंदिरों पर हमला, उपद्रवियों 3 मंदिरों में तोड़ी 8 मूर्तियां

बांग्लादेश में तख्तापलट के बाद अल्पसंख्यक हिंदुओं के बुरे हालात है. एक बार फिर से यहां पर हिंदू मंदिरों और हिंदुओं को निशाना बनाया गया है. उपद्रवियों ने करीब 8 मूर्तियां तोड़ दी है.

Latest News
बांग्लादेश में फिर से हिंदू मंदिरों पर हमला, उपद्रवियों 3 मंदिरों में तोड़ी 8 मूर्तियां

Bangladesh news

Add DNA as a Preferred Source

बांग्लादेश में हिंदुओं के प्रति हो रहे अत्याचार और हिंदू मंदिरों में तोड़फोड़ पर अभी लगाम नही लग रही है. बीते दो दिनों में उपद्रवियों ने बांग्लादेश के मैमनसिंह और दिनाजपुर में तीन हिंदू मंदिरों में भगवान की आठ मूर्तियों को तोड़ दिया है. मीडिया रिपोर्ट में दावा किया जा रहा कि मंदिरों में तोड़फोड़ के चलते एक आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार भी किया है. 

मंदिर के सूत्रों ने दी जानकारी 
मैमनसिंह के हलुआघाट उप-जिले में गुरुवार और शुक्रवार की सुबह दो मंदिरों की तीन मूर्तियों को तोड़ दिया गया. इस बारे में मंदिर को सू्त्रों और स्थानीय लोगों का हवाला देते हुए नजदीकी पुलिस स्टेशन प्रभारी ने बताया कि बदमाशों ने शुक्रवार की सुबह हलुआघाट के शाकुई संघ में बोंडेरपारा मंदिर की दो मूर्तियों को तोड़ दिया. इस मामले में अभी तक एक भी गिरफ्तारी नहीं हुई है और न कोई मामला दर्ज किया गया है. 


यह भी पढ़ें: यूक्रेन ने मार गिराए उत्तर कोरिया के 100 सैनिक, अब क्या एक्शन लेंगे किम जोंग उन?


एक आरोपी हुआ गिरफ्तार 
इनता ही नहीं एक दूसरी घटना में उपद्रवियों ने गुरूवार की सुबह हलुआघाट के बीलडोरा संघ में पोलाशकंडा काली मंदिर में एक मूर्ति खंडित कर दी थी. इस प्रकरण में पुलिस एक 27 साल के युवक की गिरफ्तारी की है. ये गिरफ्तारी पोलाशकांडा गांव से की गई है. अलल उद्दीन नामक व्यक्ति ने अपराध कबूल कर लिया. अब आरोपी को मैमनसिंह की अदालत में पेश किया जाएगा. 

ख़बर की और जानकारी के लिए डाउनलोड करें DNA App, अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगलफेसबुकxइंस्टाग्रामयूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement