Advertisement

दुनिया के किसी भी एयर डिफेंस को भेदने की ताकत, रूस ने दिखाई P-800 एंटी-शिप क्रूज मिसाइल, कितनी खतरनाक?

यूक्रेन के साथ जारी युद्ध के बीच रूसी नौसेना की पैसिफिक फ्लीट ने एक युद्धाभ्यास किया जिसमें P-800 ओनिक्स मिसाइल का प्रदर्शन किया गया. P-800 ओनिक्स एक सुपरसोनिक एंटी शिप मिसाइल है.

Latest News
दुनिया के किसी भी एयर डिफेंस को भेदने की ताकत, रूस ने दिखाई P-800 एंटी-शिप क्रूज मिसाइल, कितनी खतरनाक?

रूस की P-800 ओनिक्स मिसाइल किसी भी एयर डिफेंस को भेद सकती है. (AI इमेज)

Add DNA as a Preferred Source
  • रूस ने दुनिया को दिखाई P-800 ओनिक्स की ताकत
  • रूसी पैसिफिक फ्लीट के अभ्यास में किया प्रदर्शन
  • 600 किलोमीटर है  P-800 ओनिक्स की रेंज

Russian Navy P-800 missile: रूस ने एक नौसेनिक अभ्यास में पहली बार  P-800 ओनिक्स सुपरसोनिक एंटी-शिप मिसाइल का प्रदर्शन किया है. दावा है कि ये मिसाइल दुनिया के किसी भी आधुनिक एयर डिफेंस सिस्टम को मात दे सकती है और किसी भी आकार के युद्धपोत को तबाह कर सकती है. रूस ने इस मिसाइल की कोस्टल बैटरीज को देश के पूर्वी इलाकों में तैनात करना भी शुरू कर दिया है. आइये जानते हैं इसकी ताकत.

कितनी खतरनाक है P-800 ओनिक्स?

रूसी नौसेना के अनुसार, P-800 ओनिक्स सुपरसोनिक एंटी-शिप मिसाइल ध्वनि की गति से 2.5 गुना तेजी से अपने लक्ष्य की ओर बढ़ती है. किसी भी आधुनिक एयर डिफेंस सिस्टम के लिए इसका पता लगाना लगभग असंभव है. P-800 ओनिक्स की रेंज लगभग 300 किमी से 600 किमी तक बताई गई है. 

P-800 ओनिक्स मिसाइल पनी पूरी उड़ान के दौरान सुपरसोनिक गति बनाए रखती है. लक्ष्य के करीब पहुंचने पर यह समुद्र के स्तर से केवल 10 से 15 मीटर ऊपर उड़ती है. इससे दुश्मन के रडार ट्रैकिंग, इंटरसेप्शन और जवाबी हमला करने का समय बेहद कम हो जाता है. यह मिसाइल रैमजेट इंजन से संचालित होती है. इसमें एक्टिव और पैसिव रडार सीकर लगे हैं जो इसे दुश्मन के इलेक्ट्रॉनिक जैमिंग या भटकाने वाले सिग्नल भी बचाते हैं. 

कहां की रूस ने P-800 ओनिक्स की तैनाती

मिलिट्री वॉच मैगजीन की एक रिपोर्ट के अनुसार, रूस ने देश के सुदूर पूर्वी इलाकों में  P-800 से लैस 'बैस्टियन' कोस्टल डिफेंस मिसाइल सिस्टम तैनात किए हैं. माना जा रहा है कि रूस विशाल समुद्री इलाकों में युद्धपोत तैनात करने के बजाय तटीय रक्षा प्रणालियों के जरिए दुश्मन नौसेना के लिए एरिया डिनायल क्षेत्र बनाने पर ध्यान केंद्रित कर रहा है.

रूस की ज़िरकॉन भी तैयार

रूस के पास P-800 जैसी खतरनाक सुपरसोनिक एंटी शिप मिसाइल तो है ही, यह दुनिया की पहली हाइपरसोनिक क्रूज मिसाइल, ज़िरकॉन को भी सेवा में शामिल कर रहा है. रूस ज़िरकॉन का इस्तेमाल करने के लिए बैस्टियन कोस्टल मिसाइल सिस्टम में बदलाव कर रहा है. इस अपग्रेड से एक ही तरह के लॉन्चर से  P-800 और ज़िरकॉन, दोनों मिसाइलें लॉन्च की जा सकेंगी. ज़िरकॉन के बारे में अब भी कोई सटीक जानकारी उपलब्ध नहीं है. इसके बारे में कहा जाता है कि इसकी रेंज 1000 किमी तक है. यह मैक 9 की स्पीड से उड़ सकती है और इसमें टर्मिनल मैन्युवरिंग क्षमता भी है. हालांकि यह P-800 की तुलना में काफी महंगी भी है.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement