Advertisement

कितना खतरनाक है Bungee Jumping, शौक को पूरा करने के चक्कर में गई युवती की जान, मौत का वीडियो हुआ वायरल 

बंजी जंपिंग एक एडवेचर स्पोर्ट है, लेकिन इसमें जरा सी भी लापरवाही या चूक व्यक्ति की जान ले लेती है. ऐसा ही एक मामला ब्राजील में सामने आया, जहां युवती की जान चली गई. 

Latest News
कितना खतरनाक है Bungee Jumping, शौक को पूरा करने के चक्कर में गई युवती की जान, मौत का वीडियो हुआ वायरल 

Bungee Jumping Safety Measures

(Credit Image AI)

Add DNA as a Preferred Source

.क्या है बंजी जंपिंग और क्यों करते हैं लोग
.बंजी जंपिंग में क्रू मेंबर की गलती से ब्राजील में गई लड़की की जान
.बंजी जंपिंग के दौरान मौत का वीडियो हुआ वायरल
.कितनी खतरनाक होती है बंजी जंपिंग

दिनभर की भागदौड़ के बीच छुट्टीयों का आनंद, नेचर और एडवेचर स्पोर्ट के बीच बंजी जंपिंग बेहद लो​कप्रिय खेल बनता जा रहा है. इसमें व्यक्ति के पैर या कमर में एक लचीली रस्सी बांधकर उसे ऊंचे स्थान से नीचे धकेल दिया जाता है. ज्यादातर यह पहाड़ी इलाकों में होता है, जहां कई सौ मीटर की ऊंचाई से व्यक्ति को नीचे फेंका जाता है. बंजी जंपिंग से कुछ लोगों को आनंद आता है. इसमें खासकर आज कल के युवा शामिल हैं, लेकिन यही बंजी जंपिंग कई बार जानलेवा बन जाती है. इसमें एक छोटी सी भी चूक व्यक्ति की मौत की वजह बन जाती है. ऐसा ही एक मामला ब्राजील से सामने आया है, जहां बंजी जंपिंग में कंपनी की लापरवाही से युवती की मौत हो गई. आइए जानते हैं कि यह कितनी खतरनाक है. इसका क्रेज कैसे बढ़ रहा है...

कितनी खतरनाक है बंजी जंपिंग

बंजी जंपिंग ट्रेंड एजेंसियों द्वारा किया जाना सुरक्षित होता है, लेकिन इसमें ऊंचाइयों के प्रति डर, उपकरण में थोड़ी सी भी लापरवाही या स्वास्थ्य समस्याएं जानलेवा साबित हो सकती हैं. आंकड़ों को देखें तो यह खतरा बंजी जंपिंग में घातक दुर्घटनाओं की संभावना लगभग 5 लाख में 1 होती है. इसमें कई बार तकनीकी गलतियां लंबाई गलत मापना या हार्नेस को ठीक से न बांधने की वजह से भी हादसे का खतरा बढ़ जाता है. इसके साथ ही अचानक खिंचाव के कारण रीढ़ की हड्डी में मोच, गर्दन में चोट या आंखों की नसों का फटना भी खतरा होता है.

यहां कंपनी की लापरवाही से हुआ हादसा

हाल ही में ब्राजील में 24 साल की एक युवती के लिए एडवेंडचर का शौक ही उसकी मौत की वजह बन गया. लड़की की मौत का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है. ब्राजील के साओ पाउलो राज्य के लिमेइरा और कोर्डेइरोपोलिस शहरों को जोड़ने वाले 'पोंटे डो एस्केलेटो'पर हुआ. यहां एडवेंचर के शौकीन और पर्यटकों के लिए यह एक पसंदीदा स्पॉट बन गया है. यहां मारिया एडुआर्डा रोड्रिग्स डी फ्रीटास ने इस खतरनाक बंजी जंप और उसका वीडियो शूट कराने के लिए 'एंट्रे कोर्डास' नाम की एक निजी कंपनी को चुना. उसने इसके लिए 290 डॉलर यानी करीब 24,500 रुपये दिये. इसके बाद कर्मचारियों ने लड़की बंजी जंपिंग के लिए पकड़ा और उसे बिना रस्सी बांधे ही नीचे 115 मीटर नीचे फेंक दिया. क्रू मेंबर्स को अपनी लापरवाही का एहसास लड़की को नीचे गिराने पर हुआ. उन्हें पता लगा कि उन्होंने रस्सी ही नहीं बांधी थी. 

 

मौत का वीडियो हुआ वायरल, पब्लिक ने दबोचे क्रू मेंबर

युवती ने बंजी जंपिंग कर इस पल को कैमरे में कैद करने के लिए वीडियो बनवाया था, लेकिन यह वीडियो युवती के लिए आखिरी बन गया. वहीं इसमें आरोपी क्रू मेंबर की लापरवाही भी कैद हो गई, जिसमें साफ देखा जा सकता है कि आरोपी क्रू मेंबर्स ने लड़की को बंजी जंपिंग कराते समय रस्सी ही नहीं बांधी. उसे गिराते ही उन्हें अपनी गलती का एहसास हो गया. आरोपियों ने घबराकर भागने का प्रयास किया, लेकिन इससे पहले ही पब्लिक और पुलिस ने उन्हें दबोच लिया. 

अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगलफेसबुकx,   इंस्टाग्रामयूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement