दुनिया
यमन के हूती विद्रोयियों ने यह हमला 6 जुलाई 2025 को किया था. यह हमला इजरायल के अटैक का जवाब माना जा रहा है. इस महीने की शुरुआत में इजरायल ने यमन पर एयर स्ट्राइक की थी.
ईरान-इजरायल के युद्धविराम के बाद ऐसा लग रहा था कि अब मिडिल ईस्ट में शांति आ जाएगी. लेकिन यह तनाव और बढ़ गया है. यमन के हूती विद्रोहियों ने लाल सागर में इजरायल के जहाज पर हमला कर उसे पानी में डिबो दिया. हूती विद्रोहियों ने इसका वीडियो जारी किया है. जिसमें देखा सकता है कि समुद्री जहाज में भयानक विस्फोट होता है और फिर वह समुद्र में समा जाता है.
यमन के हूती विद्रोयियों ने यह हमला 6 जुलाई 2025 को किया था. यह हमला इजरायल के अटैक का जवाब माना जा रहा है. इस महीने की शुरुआत में इजरायल ने यमन पर एयर स्ट्राइक की थी. बैलेस्टिक और हाइपरसोनिक मिसाइलों से उस पर हमला किया गया था. हालांकि, यमन ने भी इसका करारा जवाब दिया था. इसके बाद हूती विद्रोहियों ने चेतावनी दी थी कि अगर लाल संमुद्र में इजरायल या उसके समर्थकों का जहाज दिखा तो उसे उड़ा दिया जाएगा.
हूतियों ने लाल सागर में मैजिक सीज नाम के जहाज को पहले कब्जे में लिया और फिर उसमें विस्फोटक लगाकर पानी में डुबो दिया. वीडियो में देखा जा सकता है कि कुछ सेकंड में जहाज में एक के बाद एक कई विस्फोट होते हैं. देखते ही देखते जहाज टाइटैनिक की तरह टूटकर पानी में डूब जाता है. हूती विद्रोहियों ने इस हमले की जिम्मेदारी ली है. उन्होंने चेतावनी दी है कि अगर इजरायली पर उनके द्वारा लगाए गए नाकाबंदी का उल्लंघन किया गया तो उसका यही अंजाम होगा.
⚡️BREAKING
— Iran Observer (@IranObserver0) July 8, 2025
Yemeni Forces released footage of raiding and blowing up the bulk carrier MAGIC SEAS for violating the blockade imposed on Israel pic.twitter.com/aBsTSugmpl
जहाज में 22 चालक दल थे सवार
रिपोट्स के मुताबिक, जहाज में 22 लोगों का चालक दल था, लेकिन हमले से पहले ही सभी शिप छोड़कर समुद्र में कूद गए थे. बाद में उनको जिंदा बचा लिया गया. यह बल्क कैरियर स्वेज नहर से उत्तर की ओर जा रहा था. उसी दौरान नावों और बम से लदे ड्रोनों से हमला हो गया. जहाज पर सवार सशस्त्र सुरक्षाकर्मियों ने जवाबी गोलीबारी की, लेकिन मिसाइल और ड्रोन अटैक को वो नहीं रोक पाए.
अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से जुड़ें.