Advertisement

48 घंटे के भीतर हिजबुल्लाह ने इजरायल पर किया पलटवार, दागे दर्जनों रॉकेट, अब आगे क्या होगा?

Hezbollah Atacks Isreal: हिजबुल्लाह ने लेबनान से उत्तरी इजराइल के दर्जनों इलकों पर 60 से ज्यादा रॉकेट दागे हैं.

48 घंटे के भीतर हिजबुल्लाह ने इजरायल पर किया पलटवार, दागे दर्जनों रॉकेट, अब आगे क्या होगा?
Add DNA as a Preferred Source

Hezbollah Atacks Isreal: ईरान और इजराल के बीच बढ़ रहा तनाव एक नया मोड़ लेता दिखाई पड़ रहा है. आतंकी संगठन हिजबुल्लाह ने कमांडर हज मोहसिन उर्फ फुआद शुकर की मौत का बदला लेते हुए सिर्फ 48 घंटे के भीतर ही इजरायल पर हमला कर दिया है. हिजबुल्लाह ने हमला करते हुए उत्तरी इजरायल पर कई रॉकेट दागे हैं, जिसमें कई शहर पूरी तरह से तबाह हो गया है.
 
कोई जनहानी नहीं हुई 
रिपोर्ट्स के मुताबिक हिजबुल्लाह ने लेबनान से उत्तरी इजराइल के दर्जनों इलकों पर 60 से ज्यादा रॉकेट दागे हैं, लेकिन इजरायली सेना ने दावा किया है कि सिर्फ 5 रॉकेट ही इजरायली सीमा के अंदर आ पाए. इस हमले में अभी तक किसी प्रकार की जनहानी की खबर नहीं है.

गोलान हाइट्स हमले का जिम्मेदार
हिजबुल्लाह ने पहले ही कमांडर हज मोहसिन की मौत के मामले में इजरायल पर हमला करने की धमकी दी थी. दरअसल, इजरायल ने लेबनान की राजधानी बेरूत पर हमला करते हुए हिजबुल्लाह के कमांडर को मार गिराया था. 


ये भी पढ़ें-'खुली बांहों से इंतजार में हूं ईडी' Rahul Gandhi ने आधी रात को क्यों लिखी ये बात


कामांडर हज मोहसिन उर्फ फुलाद हिजबुल्लाह चीफ का बहुत करीबी माना जाता था. इजरायली आर्मी ने दावा किया है कि मोहसिन इजरायल के गोलान हाइट्स पर हुए हमले का जिम्मेदार था.
 
इजरायल ने फुलाद के मौत पर खुशी जताते हुए कहा था कि फुलाद इजरायल के फुटबॉल ग्रांउड पर हुए हमले और कई इजरायली नागरिकों के मौत का जिम्मेदार था. वहीं इजराइली सेना ने दावा किया है कि फुलाद हिजबुल्लाह चीफ हसन का राइट हैंड था.

फुलाद हिजबुल्लाह का राइट हैंड 
ईरान की राजधानी तेहरान में हुए हवाई हमले में  हमास के मुखिया इस्माइल हानिया की मौत हो गई थी, जिसके बाद ईरान ने इजरायल को जिम्मेदार ठहराते हुए जल्द ही बड़े हमले की धमकी दी है. ईरान की धमकी के बाद दुनिया के सभी देश अलर्ट पर आ गए है.

अब आगे क्या होगा?
माना जा रहा है कि हिजबुल्लाह के इस हमले के बाद इजरायल भी चुप बैठने वाला नहीं है. वो जल्द ही पलटवार करता हुआ दिखाई दे सकता है.


ख़बर की और जानकारी के लिए डाउनलोड करें DNA App, अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.


 

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement