वर्ल्ड
पाकिस्तान के क्वेटा में मंगलवार को हुए एक बम विस्फोट में कम से कम 8 लोगों की मौत हो गई और 15 घायल हो गए. जानें सारी डिटेल्स...
पाकिस्तान के क्वेटा में मंगलवार को हुए एक बम विस्फोट में कम से कम 10 लोगों की मौत हो गई और कई अन्य घायल हो गए. पुलिस ने बताया कि विस्फोट इतना ज़ोरदार था कि आस-पास की इमारतों की खिड़कियां और दरवाज़े टूट गए. विस्फोट के तुरंत बाद गोलीबारी शुरू हो गई जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई.
क्वेटा के जरघून रोड पर एक शक्तिशाली विस्फोट हुआ जिसके बाद भीषण गोलीबारी हुई. अधिकारियों ने शहर भर के अस्पतालों में आपातकाल की स्थिति घोषित कर दी है. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार विस्फोट के बाद इलाके में गोलियों की आवाज भी सुनी गई जिससे निवासियों में दहशत और भय फैल गया. अधिकारियों ने विस्फोट की प्रकृति का पता लगाने के लिए जांच शुरू कर दी है.
यह भी पढ़ें- पाकिस्तान ने किया बैलेस्टिक मिसाइल टेस्ट, 450 किमी दूरी का है दावा, जानें कौन से भारतीय शहर आएंगे जद में
सोशल मीडिया पर एक सीसीटीवी वीडियो सामने आया है जिसमें एक व्यस्त सड़क पर शक्तिशाली विस्फोट होते हुए दिखाया गया है. पाकिस्तान के आज न्यूज़ की एक रिपोर्ट के अनुसार बचाव दल और पुलिसकर्मी मौके पर पहुंच गए हैं और तलाशी अभियान के लिए इलाके की घेराबंदी कर दी गई है.
🚨🚨 #QuettaBlast
CCTV Footage Reportedly
Blast and Gunfire Near Pishin Stop, Quetta
A powerful explosion followed by intense gunfire has been reported near Pishin Stop in Quetta, Balochistan. According to initial reports:
The blast targeted a security forces vehicle,… pic.twitter.com/q4UARCczyR— Pakiza Khan (@PakizaKhanpk) September 30, 2025
बलूचिस्तान के स्वास्थ्य मंत्री बख्त मुहम्मद काकर के हवाले से रिपोर्ट में कहा गया है कि हमले में 10 लोग मारे गए हैं, जिनमें पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पांच अन्य ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया. गोलीबारी और विस्फोट में फ्रंटियर कॉर्प्स के दो कर्मचारी भी घायल हो गए.
अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.