Advertisement

कश्मीर में आतंक फैलाने के लिए अब Hamas भी एक्टिव, Jaish-E-Mohammed को पाकिस्तान में कर रहे ट्रेंड कमांडर मदद 

Hamas In Kashmir: कश्मीर में आंतकी गतिविधियों को अंजाम देने में आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद की मदद हमास के कमांडर कर रहे हैं. पाकिस्तान में हमास के ट्रेंड कमांडर देखे गए हैं. 

Latest News
कश्मीर में आतंक फैलाने के लिए अब Hamas भी एक्टिव, Jaish-E-Mohammed को पाकिस्तान में कर रहे ट्रेंड कमांडर मदद 

जैश-ए-मोहम्मद की मदद कर रहे हमास के लड़ाके

Add DNA as a Preferred Source

इजरायल और हमास के बीच एक साल से ज्यादा समय से संघर्ष चल रहा है. फिलिस्तीन के गाजा क्षेत्र में सक्रिय चरमपंथी संगठन हमास (Hamas) को आईडीएफ (IDF)  ने जारी संघर्ष में भारी नुकसान पहुंचाया है. हमास के कई टॉप कमांडर मारे गए हैं और कुछ लड़ाकों को गाजा पट्टी छोड़कर भागना भी पड़ा है. इस बीच ऐसी सूचना सामने आई है कि हमास के ट्रेंड कमांडर कश्मीर में आतंकी घटनाओं को अंजाम देने में जैश-ए-मोहम्मद (Jaish-E-Mohammed) की मदद कर रहे हैं. जैश के प्रभुत्व वाले क्षेत्रों में हमास के लड़ाके देखे गए हैं. इस साल 5 फरवरी को कश्मीर दिवस के मौके पर जैश और लश्कर के जलसे में भी हमास का पॉलिटिकल चीफ नजर आया था. यह जलसा पीओके के रावलकोट में मनाया गया था. भारत के लिए यह एक खतरनाक और चिंताजनक संकेत माना जा रहा है.

पाकिस्तान में आतंकियों का वैश्विक नेटवर्क हुआ मजबूत 

पाकिस्तान में पहले से ही दुनिया के कुख्यात आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद और लश्कर-ए-तैयबा का नेटवर्क एक्टिव है. दोनों संगठन के शीर्ष लीडर मसूद अजहर और हाफिज सईद भी पाकिस्तान में छुपे हैं. अब हमास के लड़ाकों के पाकिस्तान में नजर आने के बाद यह तथ्य बेनकाब हो गया है कि पड़ोसी देश आतंकियों के लिए वैश्विक पनाहगाह बन चुका है. रावलकोट में निकाली गई रैली में हमास और जैश के झंडे नजर आए थे. दोनों संगठनों के आतंकियों ने घोड़ों पर एक जुलूस भी निकाला था. आतंकवाद को लेकर पाकिस्तान का दोहरा चरित्र एक बार फिर उजागर हो गया है. 


यह भी पढ़ें: Pakistan की फिर से हुई इंटरनेशनल बेइज्जती, कश्मीर मामले पर आर्मी चीफ ने करा ली अपनी किरकिरी


भारत के लिए चिंता का सबब 

पाकिस्तान में पनाह लेकर जैश और लश्कर के आतंकी भारत के खिलाफ साजिश रचते हैं. कश्मीर में आतंकी वारदातों को अंजाम देने में भी इन दोनों संगठनों की भूमिका रही है. ऐसे में हमास के लड़ाके भी इनके साथ जुड़ गए हैं, तो सुरक्षा के लिहाज से भारत की चुनौती और बढ़ गई है. 

अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से जुड़ें.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement