Advertisement

France Drone Attack: नाइजर में ड्रोन हमले में करीब 40 जिहादी मारे गए

France की सेना ने आगे कहा कि नाइजर के सशस्त्र बलों के समन्वय में बरखाने के जवानों ने आतंकवादियों की टुकड़ी के खिलाफ कई हमले किए.

France Drone Attack: नाइजर में ड्रोन हमले में करीब 40 जिहादी मारे गए

भारतीय सीमाओं की ड्रोन के जरिए रेकी कर रहा है पाकिस्तान.

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: फ्रांस के ड्रोन हमलों में इस सप्ताह के शुरू में लगभग 40 इस्लामिक चरमपंथी मारे गए, जो बुर्किना फासो के साथ लगती नाइजर की सीमा के पास मोटरसाइकिलों पर यात्रा कर रहे थे. फ्रांस की सेना ने गुरुवार को एक बयान में कहा इस हमले को फ्रांसीसी सेना के अफ्रीका के साहेल क्षेत्र में फ्रांस के आतंकवाद-विरोधी प्रयासों की दिशा में 'नई सामरिक सफलता' करार दिया है. फ्रांस ने इस आतंकवाद-विरोधी अभियान को ‘ऑपरेशन बरखाने’ नाम दिया हुआ है.

बयान में कहा गया, "(आतंकवादियों की) टुकड़ी के संपर्क में नाइजर की इकाइयों से प्राप्त खुफिया जानकारी ने पुष्टि की कि ये मोटरसाइकिल बुर्किना फासो और नाइजर के बीच सक्रिय एक सशस्त्र आतंकवादी समूह की थीं."

फ्रांस की सेना ने आगे कहा कि नाइजर के सशस्त्र बलों के समन्वय में बरखाने के जवानों ने (आतंकवादियों की) टुकड़ी के खिलाफ कई हमले किए. इस कार्रवाई में करीब 40 आतंकवादियों को मार गिराया गया है. सहेल क्षेत्र में चरमपंथी हिंसा बढ़ रही है. सहेल क्षेत्र सहारा रेगिस्तान के दक्षिण में विशाल क्षेत्र है जिसमें नाइजर और अन्य देश शामिल हैं. नाइजर का दक्षिण-पश्चिम पड़ोसी बुर्किना फासो बढ़ते जिहादी हमलों से जूझ रहा है.

इनपुट- भाषा

पढ़ें- क्या China ने कर ली है एलियन की खोज? इस नए टेलिस्कोप से किया चौंकाने वाला दावा

पढ़ें- अब फ्रांस में भी चलेगा UPI और RuPay Card, भारतीयों को होगा बड़ा फायदा

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों पर अलग नज़रिया, फ़ॉलो करें डीएनए  हिंदी गूगल, फ़ेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर. 

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement