Advertisement

Donald Trump Arrested: अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने जेल में किया सरेंडर, 20 मिनट के लिए बनाया गया कैदी

Donald Trump Arrested: डोनाल्ड ट्रंप के सरेंडर के दौरान अटलांटा की फुल्टन काउंटी जेल के बाहर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई थी. हालांकि, सरेंडर के 20 मिनट बाद वह बाहर आ गए.

Donald Trump Arrested: अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने जेल में किया सरेंडर, 20 मिनट के लिए बनाया गया कैदी
Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump Arrested) ने चुनावी धोखाधड़ी के एक मामले में गुरुवार रात सरेंडर कर दिया. ट्रंप ने अटलांटा की फुल्टन काउंटी जेल में सरेंडर किया. जिसके बाद उन्हें औपचारिक रूप से गिरफ्तार कर लिया गया. हालांकि, सरेंडर करने के 20 मिनट बाद वह बॉन्ड पर रिहा हो गए. जहां से ट्रंप निजी जेट न्यू जर्सी गोल्फ क्लब के लिए रवाना हो गए. ट्रंप के सरेंडर के दौरान जेल के बाहर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई थी.

पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को 2 लाख डॉलर के बॉन्ड पर रिहा किया गया है. रिहाई के बाद वे न्यू जर्सी एयरपोर्ट से वापस चले गए. ट्रंप ने उन आरोपों पर जेल में आत्मसमर्पण किया है जो उन्होंने अवैध रूप से जॉर्जिया में 2020 के चुनाव को पलटने की योजना बनाई थी. ट्रंप के सरेंडर करने के बाद शेरिफ ऑफिस ने कहा कि उन्हें औपचारिक रूप से गिरफ्तार कर लिया गया. इस दौरान फुल्टन काउंटी जेल में ट्रंप के मग शॉट भी लिया गया. हालांकि, 20 मिनट बाद ही वो अपने वकीलों के साथ जेल से बाहर आ गए.

ये भी पढ़ें- BRICS में शी जिनपिंग की आंखों के सामने पकड़ लिया गया उनका बॉडीगार्ड  

जेल के बाहर जुटे ट्रंप के समर्थक
ट्रंप के फुल्टन काउंटी जेल पहुंचते ही अटलांटा में उनके समर्थक की भारी तादाद जुट गई. बैनर और अमेरिकी झंडे लेकर ट्रंप समर्थन में जमकर नारेबाजी की. जेल के बाहर एकत्रित हुए ट्रंप के समर्थन में जॉर्जिया के अमेरिकी प्रतिनिधि मार्जोरी टेलर ग्रीन भी मौजूद थे. जो ट्रंप के सबसे करीबी माने जाते हैं. ट्रंप ने जेल में सरेंडर करने से पहले अपने सोशल मीडिया ट्रूथ पर अभियोजक फानी विलिस पर हमला बोला. उन्होंने दावा किया कि अंटलांटा में अपराध के लिए फानी जिम्मेदार हैं. फानी वही अधिकारी हैं जिन्होंने पूर्व राष्ट्रपति के खिलाफ चौथा केस दर्ज करवाया था.

क्या है मामला?
पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप पर 2020 में अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव में धांधलीबाजी करने का आरोप है. ट्रंप पर आरोप है कि उन्होंने जॉर्जिया में चुनावी नतीजों को अपने पक्ष में कराने के प्रयास किया था. उन पर लगे इन आरोपों की जांच कर रहे विशेष वकील ने 45 पेज की चार्जशीट की दायर की थी. इस चार्जशीट में शिकायत सही मानते हुए 4 आरोप लगाए गए थे. 

  1. अमेरिका को धोखा देने की साजिश 
  2. सरकारी कार्यवाही में बाधा डालने की साजिश
  3. चुनाव के नतीजे अपने पक्ष में पलटने की साजिश
  4. अधिकारों के खिलाफ साजिश के आरोप लगाए गए थे. 

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगल, फ़ेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement