Advertisement

6 बार श्रीलंका के प्रधानमंत्री रहे रानिल विक्रमसिंघे गिरफ्तार, सरकारी फंड में हेराफेरी का आरोप

श्रीलंका के पूर्व राष्ट्रपति रानिल विक्रमसिंघे को भ्रष्टाचार के आरोप में गिरफ्तार कर लिया गया है. जांच एजेंसी ने लंबी पूछताछ के बाद उन्हें हिरासत में ले लिया.

Latest News
6 बार श्रीलंका के प्रधानमंत्री रहे रानिल विक्रमसिंघे गिरफ्तार, सरकारी फंड में हेराफेरी का आरोप

रानिल विक्रमसिंघे

Add DNA as a Preferred Source

श्रीलंका के पूर्व राष्ट्रपति रानिल विक्रमसिंघे को सरकारी धन के दुरुपयोग के आरोप में शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया गया. पुलिस ने बताया कि 76 वर्षीय विक्रमसिंघे को आपराधिक जांच विभाग (CID) मुख्यालय से गिरफ्तार किया गया, जहां उन्हें सरकारी धन के कथित दुरुपयोग की जांच के संबंध में बयान दर्ज कराने के लिए बुलाया गया था. बताते चलें, विक्रमसिंघे एक अनुभवी नेता के साथ-साथ छह बार श्रीलंका के प्रधानमंत्री रह चुके हैं. 

सरकारी खर्च पर ब्रिटेन गए थे

मिली जानकारी के अनुसार, उन पर सितंबर 2023 में अपनी पत्नी मैत्री के एक दीक्षांत समारोह में शामिल होने के लिए इंग्लैंड की यात्रा करने के वास्ते सरकारी धन का उपयोग करने का आरोप लगाया गया है. पुलिस के मुताबिक विक्रमसिंघे एक आधिकारिक कार्यक्रम के बाद अमेरिका से लौट रहे थे और अपनी पत्नी के एक निजी कार्यक्रम में शामिल होने के लिए सरकारी खर्च पर ब्रिटेन गए थे. 


यह भी पढ़ें: भारत-अमेरिका में टैरिफ तनाव के बीच पुतिन आएंगे भारत, NSA अजीत डोभाल ने की आधिकारिक घोषणा


 

राजपक्षे की जगह राष्ट्रपति पद संभाला था

दरअसल, सीआईडी ने यात्रा पर खर्चे के बारे में पहले उनके कर्मचारियों से भी पूछताछ की थी. आपको ज्ञात हो, विक्रमसिंघे ने 2024 के अंत तक शेष कार्यकाल के लिए गोटबाया राजपक्षे की जगह राष्ट्रपति पद संभाला था. उन्हें 2022 के आर्थिक संकट से श्रीलंका को बाहर निकालने का श्रेय दिया गया.  वह जुलाई 2022 से सितंबर 2024 तक राष्ट्रपति पद पर रहे थे. बहहरहाल, अब ये देखना दिलचस्प होगा कि आगे की जांच में और क्या कुछ निकलता है. 

इनपुट: पीटीआई 

अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगलफेसबुकx,   इंस्टाग्रामयूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से

 

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement