Advertisement

Pakistan News: इमरान खान ने की पाकिस्तानी सेना की आलोचना, कह दी बड़ी बात

Pakistan News: पाकिस्तान में नवाज शरीफ और उनकी पार्टी पर आए दिन हमले बोलने वाले इमरान खान ने गुरुवार को अपने देश की सेना को भी जमकर लताड़ लगाई.

Pakistan News: इमरान खान ने की पाकिस्तानी सेना की आलोचना, कह दी बड़ी बात

इमरान खान

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान आए दिन अपने सियासी मंचों से भारत की विदेश नीति की तारीफ करते नजर आते हैं. अब इमरान खान पाकिस्तानी सेना को लेक अपने एक बयान को लेकर फिर से सुर्खियों में हैं. गुरुवार को पाकिस्तान की सेना की आलोचना करते हुए पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान ने कहा कि सेना को इतिहास में देश में भ्रष्टाचार को समाप्त करने के लिए कुछ नहीं करने के वास्ते जिम्मेदार ठहराया जाएगा.

इस्लामाबाद में एक कार्यक्रम में बोलते हुए पाकिस्तान तहरीक ए इंसाफ के नेता इमरान खान (Imran Khan) ने सेना के लिए "तटस्थ" शब्द का प्रयोग किया. उन्होंने कहा कि सेना को तटस्थ रहने की अपनी नीति पर पुनर्विचार करना चाहिए और देश की खराब होती आर्थिक स्थिति सुधारने के लिए कदम उठाना चाहिए.

पढ़ें- Sri Lanka से भागे पूर्व राष्ट्रपति गोटाबाया राजपक्षे फिर बनना चाहते हैं अमरीकी, US से मांगा ग्रीन कार्ड

इमरान खान ने कहा, "मैं आज उन तटस्थ लोगों से पूछना चाहता हूं. क्या आपको पता है कि देश कहां जा रहा है? देश और अर्थव्यवस्था प्रगति कैसे कर सकते हैं जब आपको यह भी पता न हो कि अगले दो तीन महीने में क्या होगा."

पढ़ें- NSA अजीत डोभाल के रूस पहुंचने से चीन और पाक परेशान, जानिए क्या है कारण

इनपुट- PTI

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगल, फ़ेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement