Advertisement

पाकिस्तान के पूर्व मंत्री भी हुए चंद्रयान-3 मिशन के मुरीद, बोले 'हमारे यहां भी दिखाएं Live लैंडिंग'

Chandrayaan-3 Landing: पूर्व मंत्री फवाद चौधरी ने अपनी देश की मीडिया से कहा कि वह भी चंद्रयान-3 के लैंडिंग कार्यक्रम के प्रसारण पाकिस्तान में लाइव दिखाएं. यह मिशन मानव जाति के लिए ऐतिहासिक क्षण है.

पाकिस्तान के पूर्व मंत्री भी हुए चंद्रयान-3 मिशन के मुरीद, बोले 'हमारे यहां भी दिखाएं Live लैंडिंग'

Fawad Chaudhry

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: भारत का मून मिशन यानी चंद्रयान-3 कुछ ही घंटे बाद चंद्रमा की सतह पर लैंड करने वाला है. चंद्रयान-3 का लैंडर विक्रम चंद्रमा की साउथ पोल पर लैंडिंग करने वाला है. अगर इसमें सक्सेस होता है भारत चांद की इस दिशा में अपना यान उतारने वाला पहला देश बन जाएगा. इसरो को इस मिशन पर पूरी दुनिया की नजर टिकी हुई है. इस बीच पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान भी भारत की इस कामयाबी की तारीफ कर रहा है.

पाकिस्तान के पूर्व सूचना एवं प्रसारण मंत्री फवाद चौधरी (Fawad Chaudhry) ने भारत के चंद्रयान-3 के मिशन को ऐतिहासिक बताया है. उन्होंने पाकिस्तान की मीडिया से कहा कि वह भी चंद्रयान-3 के लैंडिंग कार्यक्रम के प्रसारण देश में लाइव दिखाएं. फवाद ने इस मिशन को मानव जाति के लिए ऐतिहासिक क्षण बताते हुए भारतीय वैज्ञानिकों और अंतरिक्ष समुदाय को बधाई दी.

ये भी पढ़ें- Live: चंद्रयान 3 की लैंडिंग का बेसब्री से इंतजार, कुछ यूं दुआएं कर रहा भारत

फवाद चौधरी ने एक्स (ट्विटर) पर मंगलवार शाम ट्वीट किया, 'पाकिस्तान मीडिया को 23 अगस्त शाम 6:15 बजे चंद्रयान की चंद्रमा पर लैंडिंग को लाइव दिखाना चाहिए. यह मानव जाति के लिए ऐतिहासिक क्षण, विशेष रूप से लोगों, वैज्ञानिकों और भारतीय अंतरिक्ष समुदाय के लिए . बहुत-बहुत बधाई.'

पाकिस्तान के पूर्व मंत्री के बदले सुर
हालांकि, इमरान खान सरकार के दौरान मंत्री रहते हुए फवाद चौधरी के ऐसे सुर नहीं थे. भारत के चंद्रयान-2 के फेल होने पर उन्होंने कटाक्ष किया था. उन्होंने कहा था, 'भारत सिर्फ बॉलीवुड के जरिए चांद पर पहुंच सकता है.' फवाद ने चंद्रयान-2 का मजाक बनाते हुए कहा था कि भारत सिर्फ अंतरिक्ष में मलबा बढ़ाने का काम कर रहा है. लेकिन अब वो सत्ता में भी नहीं है और चंद्रयान-3 की कामयाबी को देखकर उनके सुर बदल गए हैं.

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement