Advertisement

हिंदुओं पर हमलों के बीच बांग्लादेश पहुंचे भारत के विदेश सचिव, Foreign Adviser से हुई इन मुद्दों पर बात

बांग्लादेश में हिंदुओं पर लगातार अत्याचार बढ़ता जा रहा है. कहीं मंदिर तो कहीं पुजारियों को अरेस्ट किया जा रहा है. इसी सब उथल-पुथल के बीच भारत के विदेश सचिव बांग्लादेश पहुंचे हैं.

Latest News
हिंदुओं पर हमलों के बीच बांग्लादेश पहुंचे भारत के विदेश सचिव, Foreign Adviser से हुई इन मुद्दों पर बात
Add DNA as a Preferred Source

Bangladesh Hindu Attacks:  हिंदुओं पर हो रहे हमलों के बीच भारत के विदेश सचिव विक्रम मिसरी सोमवार को एक दिवसीय बांग्लादेश दौरे पर पहुंचे हैं. यहां विदेश सचिव विक्रम मिसरी ने बांग्लादेश के विदेश सलाहकार मोहम्मद तौहीद हुसैन से मुलाकात की.बता दें, मिसरी की यह यात्रा शेख हसीना के सत्ता से हटने के बाद बांग्लादेश में हिंदुओं सहित अल्पसंख्यकों पर हमलों को लेकर नई दिल्ली और ढाका के बीच संबंधों में बढ़ते तनाव के बीच हो रही है. 

हिंदुओं पर अत्याचार पर हुई बात
बांग्लादेश के विदेश सलाहकार मोहम्मद तौहीद हुसैन से मुलाकात के बाद विदेश सचिव विक्रम मिसरी ने कहा कि हमने हाल के घटनाक्रमों पर भी चर्चा की और अल्पसंख्यकों की सुरक्षा और कल्याण से संबंधित चिंताओं से उन्हें अवगत कराया. हमने सांस्कृतिक और धार्मिक संपत्तियों पर हमलों की खेदजनक घटनाओं पर भी चर्चा की.'

...और किन मुद्दों पर हुई बात
विदेश सचिव विक्रम मिसरी ने न्यूज एजेंसी ANI से कहा कि मैंने इस बात पर जोर दिया कि भारत बांग्लादेश के साथ सकारात्मक, रचनात्मक और पारस्परिक रूप से लाभकारी संबंध चाहता है. मैंने आज बांग्लादेश प्राधिकरण की अंतरिम सरकार के साथ मिलकर काम करने की भारत की इच्छा पर जोर दिया. 


यह भी पढ़ें - Bangladesh Hindu Attacks: बांग्लादेश जाएंगे भारत के विदेश सचिव, यूनुस सरकार ने पहले ही दे दिया पाक को 'सुपर गिफ्ट'


 

 

विदेश सचिव विक्रम मिसरी ने कहा कि आज की चर्चाओं ने हम दोनों को अपने संबंधों का जायजा लेने का अवसर दिया है और मैं आज अपने सभी वार्ताकारों के साथ स्पष्ट और रचनात्मक विचारों के आदान-प्रदान के अवसर की सराहना करता हूं. 

 

ख़बर की और जानकारी के लिए डाउनलोड करें DNA App, अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगलफेसबुकxइंस्टाग्रामयूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.


 

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement