Advertisement

पहले साजिश रची फिर फ्लाईदुबई जॉइन की, इजरायलियों को मारने के लिए ओमानी पायलट की 8 महीनों की खूंखार प्लानिंग

जांच में ओमानी पायलट ने बताया कि उसकी प्लानिंग में अमेरिकी मिलिट्री एयरबेस से टकरारकर विमान को क्रैश करना भी शामिल था.

Latest News
पहले साजिश रची फिर फ्लाईदुबई जॉइन की, इजरायलियों को मारने के लिए ओमानी पायलट की 8 महीनों की खूंखार प्लानिंग

कैप्टन स्मित को जान से मारना चाहता था ओमानी पायलट हमाम अल-हमामी (Image Source: Unsplash)

Add DNA as a Preferred Source
  • फ्लाईदुबई जॉइन करने से पहले ही प्लान कर लिया था इजरायली यात्रियों से भरा विमान क्रैश करने का प्लान
  • तेल अवीव एयरपोर्ट या जॉर्डन में अमेरिकी मिलिट्री बेस से टकराकर हवाई जहाज क्रैश करने वाला था ओमानी पायलट
  • खुफिया सूत्रों का दावा- सीरिया में कट्टरपंथ से प्रभावित हुआ हमाम अल हमामी
  • अल हमामी के पिता ओमानी और मां सीरियाई नागरिक हैं.

फ्लाईदुबई की फ्लाइट में 30 सितंबर को जो बड़ा हादसा होने से टल गया, उसके लिए हमलावर ओमानी पायलट हमाम अल हमामी आठ महीनों से प्लानिंग कर रहा था. फ्लाईदुबई जॉइन करने से भी पहले उसके दिमाग में यह खूंखार साजिश चल रही थी. उसने पहले जुलाई में इसे अंजाम देने की कोशिश की थी, लेकिन तब उसने इसे आगे के लिए टाल दिया. फिर उसने इसके लिए 30 सितंबर का दिन चुना और उस दिन वह पूरा प्लानिंग के साथ फ्लाइट में चढ़ा था. उसके दिमाग में प्लान एक और बी दोनों थे. प्लान के तहत फ्लाइट को तेल अवीव ले जाकर एयरपोर्ट के पास किसी बिल्डिंग से टकरारकर क्रैश करना था. अगर उससे पहले ही प्लान में कोई अड़चन आती है तो जॉर्डन में यूएस का मिलिट्री एयरबेस उसका निशाना होगा. हालांकि, कैप्टन स्मित मच्छार की बहादुरी के सामने उसके नापाक इरादे पूरे नहीं हो सके, प्लान ए और बी दोनों धरे रह गए.

फरवरी में ही रच ली थी 30 सितंबर की फ्लाइट क्रैश करने का साजिश

इजरयली मीडिया चैनल 13 के अनुसार अल हमामी ने पूछताछ में अपना पूरा सीक्रेट प्लान बताया है. पहले वह जुलाई महीने में प्लान को अंजाम देना चाहता था, लेकिन एक क्रू मेंबर से दोस्ती हो जाने के बाद उसने प्लान पोसपोन कर दिया. हालांकि,  इजरायलियों से भरी फ्लाइट क्रैश करने की उसकी प्लानिंग फ्लाईदुबई एयरलाइन जॉइन करने से भी पहले से चल रही थी. इसी साल फरवरी में वह फ्लाईदुबई में शामिल हुआ और इस दौरान उसने इजरायल की कई फ्लाइट्स ऑपरेट कीं. इन सभी ट्रिप्स के दौरान वह जानकारियां जुटा रहा था कि कैसे अपनी साजिश को अंजाम दे. जब उसकी प्लानिंग पूरी हो गई तो उसने जुलाई में साजिश को अंजाम देने का प्लान बनाया, लेकिन तब उसकी एक क्रू मेंबर से दोस्ती हो गई, तो उसने इसे पोसपोन कर दिया. उसने जांच अधिकारियों से कहा, 'मैंने यह जानने के बाद ही फ्लाईदुबई एयरलाइन जॉइन की कि वह इजरायल के लिए फ्लाइट्स ऑपरेट करती है. मैंने फ्लाईदुबई जॉइन करने से भी पहले ही साजिश को अंजाम देने की प्लानिंग की हुई थी.'

कैप्टन स्मित को मारने का भी था प्लान

30 सितंबर को तेल अवीव जा रही फ्लाइट को कैप्टन स्मित मच्छार के साथ अल हमामी को-पायलट के तौर पर ऑपरेट कर रहा था. विमान टेक ऑफ से लैंड होने तक हर फैसला कैप्टन का होता है. हालांकि, कैप्टन, को पायलट से डिसकस करके ही फ्लाइट की सेफ्टी से जुड़े सभी फैसले लेते हैं, लेकिन अंतिम निर्णय कैप्टन का ही होता है. या कह सकते हैं कि फ्लाइट का कंट्रोल कैप्टन के पास होता है, इसीलिए अल हमामी की साजिश में कैप्टन स्मित को जान से मारने का प्लान भी शामिल था. वह जानता था कि फ्लाइट का कंट्रोल कैप्टन के पास होगा, इसलिए प्लेन को क्रैश करना उसके लिए मुश्किल होगा. इस वजह से उसका इरादा था कि वह कैप्टन को मार देगा, हालांकि, कैप्टन स्मित ने उसकी ये सारी प्लानिंग्स बर्बाद कर दीं. उन्होंने न सिर्फ अपनी जान बचाई बल्कि फ्लाइट में मौजूद करीब 180 लोगों की जिंदगियों की भी सुरक्षा की.

यूएस मिलिट्री बेस से टकराकर विमान क्रैश करने वाला था अल हमामी

हमाम अल हमामी ने जांच में बताया कि उसका प्लान ए तेल अवीव पहुंचकर बेन गुरियन एयरपोर्ट की बिल्डिंग या दूसरे प्लेन से टकराकर विमान को क्रैश करना था. साथ में उसने प्लान बी भी बनाया कि अगर प्लान ए तेल अवीव पहुंचने से पहले ही फेल हो जाता है या वह तेल अवीव नहीं पहुंच पाता है तो जॉर्डन में मौजूद यूएस मिलिट्री बेस में विमान को क्रैश कर देगा. जिस समय उसने कैप्टन स्मित पर अटैक किया, उस वक्त विमान जॉर्डन के एयरस्पेस में ही था.

हमाम अल हमामी तीन साल ऑस्ट्रेलिया में भी रह चुका है. अस्ट्रेलियाई आतंकवाद विरोधी अधिकारी भी अल हमामी के बैक ग्राउंड की जांच कर रहे हैं. 2015 से 2017 तक वह मेलबर्न में रहा है. कई रिपोर्ट्स में यह भी कहा जा रहा है कि उसकी कट्टरपंथ विचारधारा के चलते उसे ओमानी फ्लाइट्स ऑपरेट करने पर प्रतिबंध है, लेकिन इजरायलियों से भरे फ्लाईदुबई के विमान को उड़ाने की अनुमित उसको कैसे मिली इसके बारे में अभी तक कुछ पता नहीं चल सका है.

सीरिया में बना कट्टरपंथी?

एनडीटीवी की रिपोर्ट के अनुसार हमाम अल-हमामी यूएई, ओमान, सीरिया और मोरक्को में रहा और शायद सीरिया में रहते हुए वह कट्टरपंथी बन गया था. अल हमामी का जन्म 1996 या 1997 में यूएई में हुआ था. उसके पिता ओमानी और मां सीरियाई नागरिक हैं. रिपोर्ट में खुफिया सूत्रों के हवाले से बताया गया कि हमामी की जवानी सीरिया में गुजरी है, 14 से 21 साल की उम्र तक वह यहीं रहा है. ओमानी अधिकारियों का मानना है कि इसी दौरान वह कट्टरपंथ से प्रभावित हुआ. कब वह सीरिया पहुंचा और कब तक वहां रहा, इसे लेकर कोई दस्तावेजी जानकारी उपलब्ध नहीं है, लेकिन माना जा रहा है कि शायद साल 2011 से 2017 तक का समय उसने यहीं बिताया. इसके बाद ही उसने 2018 में ओमान में एविएशन सेक्टर में करियर शुरू किया.

ओमानी एयरलाइन ने को-पायलट की जिम्मेदारी से हटाया

ओमानी एयरलाइन में अल हमामी ने सात साल काम किया, जिसमें 2022 में उसको फर्स्ट ऑफिसर या को पायलट के तौर पर फ्लाइट ऑपरेट करने की जिम्मेदारी मिली. हालांकि, उसकी कट्टरपंथी विचारधारा के चलते उसे ज्यादा समय तक को-पायलट की जिम्मेदारी नहीं दी गई, 2024 में उसको फ्लाई सर्विस से हटाकर एयरलाइन का एडमिनिस्ट्रेटिव काम सौंप दिया गया. ओमानी एयरलाइन में काम करने के साथ-साथ वह ब्रिटेन की बर्किंघमशायर न्यू यूनिवर्सिटी में एविएशन मैनेजमेंट की लॉन्ग डिस्टेंस स्टडी भी कर रहा था. 2022 में उसने बोइंग 737 फ्लाइट के साथ को-पायलट के तौर पर काम करना शुरू किया. 2025 में अल हमामी ने ओमानी एयरलाइन छोड़ दी और इसके चार महीने बाद ही मोरक्का एयरलाइन रॉयल एयर मारोक जॉइन कर ली. यहां वह सात महीने रहा और जनवरी 2026 में इसे भी छोड़कर फरवरी में फ्लाईदुबई में शिफ्ट हो गया. 

यह भी पढ़ें:- 'नमाज पढ़ने के बाद किया हमला', स्मित मच्छार बोले- 'भगवान हनुमान ने मुझे हिम्मत दी’, क्रैश होने से कुछ सेकंड दूर था विमान

Advertisement
Advertisement

Advertisement